फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Recruitment applications started in UPCL for 105 Post

उत्तराखंड: नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यूपीसीएल में भर्ती के आवेदन शुरू

Thu, 18 Mar 2021 12:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Mar 2021 12:59 PM IST
सार

  • पंतनगर विश्वविद्यालय ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

विज्ञापन
Uttarakhand News: Recruitment applications started in UPCL for 105 Post
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में 105 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। पंतनगर विश्वविद्यालय ने इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत असिस्टेंट इंजीनियर, अकाउंट ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, पर्सनल ऑफिसर, सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


यूपीसीएल भर्ती के लिए आवेदक 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को 16 अप्रैल के दस दिन के भीतर अपने आवेदन की हार्डकॉपी और सभी दस्तावेज को स्व: प्रमाणित करने के बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से विवि को भेजना होगा। आवेदकों की अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। पंतनगर विवि की वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ा जा सकता है।

विज्ञापन

किसके कितने पद

असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल)-72
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)-7
अकाउंट ऑफिसर-15
लॉ ऑफिसर-2
पर्सनल ऑफिसर-8
सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर-1

बेरोजगार मंच ने जताया विरोध
यूपीसीएल में लंबे इंतजार के बाद तकनीकी क्षेत्र के बेरोजगारों के लिए केवल 72 पदों पर भर्ती निकाले जाने से देवभूमि बेरोजगार मंच ने विरोध जताया है। मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि बेरोजगारों को आस थी कि पांच साल बाद यूपीसीएल जो भर्ती निकालेगा, वो ज्यादा पदों पर होगी। पंतनगर विश्वविद्यालय के बजाए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भर्तियां कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह 2015-16 वाली ही विज्ञप्ति है, जो रद्द हो गई थी। तब 47 पदों के लिए भर्ती के नाम पर हर बेरोजगारों से मोटी फीस ली गई थी, जिसमें छह हजार बेरोजगारों ने फॉर्म भरे थे। लेकिन अचानक वो भर्ती रद्द कर दी गई थी। बेरोजगारों के पैसे भी नहीं लौटाए गए थे। अब बेरोजगारों को बहलाने के लिए वही विज्ञप्ति फिर से जारी कर दी गई है। बस फर्क इतना है कि इस बार 72 पदों पर भर्ती की जानी है। उन्होंने कहा कि जनरल कैटेगरी के लिए डिप्लोमा में 65 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं जो कि बिल्कुल गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed