फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Rajaji Tiger Reserve gates open for tourists from Today for tourists

Rajaji Tiger Reserve: वन्य जीव प्रेमियों का इंतजार खत्म...जंगल सफारी के लिए खुले राजाजी की सभी रेंज के गेट

Sat, 15 Nov 2025 11:37 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Nov 2025 11:37 AM IST
सार

पार्क की मोतीचूर, चीला, रानीपुर व मोहंड रेंज अपने वन्यजीव पर्यटन के लिये विख्यात है। राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में डग्गामार वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand news Rajaji Tiger Reserve gates open for tourists from Today for tourists
राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट खुले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वन्यजीव प्रेमियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व के सभी पर्यटन गेट आज विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। पार्क की मोतीचूर, चीला, रानीपुर व मोहंड रेंज अपने वन्यजीव पर्यटन के लिये विख्यात है। मोतीचूर रेंज में आज विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। रेंज अधिकारी महेश सेमवाल व वार्डन सरिता भट्ट ने रिबन काट कर पर्यटक सीजन की शुरुआत की।

विज्ञापन


वहीं, चीला रेंज में वार्डन चित्रांजलि नेगी, रेंज अधिकारी बीडी तिवारी व रेंज अधिकारी राजेश जोशी ने चीला पर्यटन मार्ग को खोला। पार्क की मोतीचूर रेंज में पंहुचने वाले पर्यटको के लिए इस बार नए रिसेप्सन सेंटर का निर्माण किया गया है। साथ ही पर्यटको की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


Uttarakhand: भूकंप से बचाव के लिए प्रदेशभर में शुरू हुई मॉक ड्रिल, घायल लोगों के रेस्क्यू का किया गया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

शुल्क में नहीं हुआ कोई बदलाव
वन्यजीवों का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए पार्क प्रशासन ने प्रवेश शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है। मोतीचूर रेंज अधिकारी महेश सेमवाल के अनुसार भारतीय पर्यटक से 150 रुपये, विदेशी से 600, भारतीय वाहन से 250, विदेशी वाहन से 500 रुपये का प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। छात्रों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। वन विश्राम भवन में ठहरने का शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। व्यावसायिक कैमरा शुल्क 500 रुपये लिया जाएगा।

डग्गामार वाहनों पर लगाई रोक
राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में डग्गामार वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर्यटकों को वन्यजीवों का दीदार करने के लिए जिन वाहनों को प्रवेश की अनुमति मिली है उनका रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। टैक्सी नंबर और रजिस्टर्ड वाहन ही पर्यटकों को जंगल सफारी करा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed