{"_id":"5f6ec5e89412e40c6d5216ff","slug":"uttarakhand-news-preparations-to-open-rajaji-tiger-reserve-from-15-october-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाजी टाइगर रिजर्व को 15 अक्तूबर से खोलने की तैयारी, पर्यटकों के लिए हर साल 15 नवंबर को खुलता है राजाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाजी टाइगर रिजर्व को 15 अक्तूबर से खोलने की तैयारी, पर्यटकों के लिए हर साल 15 नवंबर को खुलता है राजाजी
Sat, 26 Sep 2020 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व
- फोटो : outlooktraveller
जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व की तर्ज पर अब राजाजी टाइगर रिजर्व को भी पर्यटकों के लिए अक्तूबर माह में ही खोलने की तैयारी है। टाइगर रिजर्व से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस संबंध में अधिकारियों के स्तर पर विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व को 15 अक्तूबर से खोलने का प्रस्ताव शासन, वन मुख्यालय और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी को भेजा जाएगा। जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व को हर साल 15 अक्तूबर और राजाजी टाइगर रिजर्व को 15 नवंबर से खोला जाता है।
विज्ञापन
इस बार राजाजी टाइगर रिजर्व को भी 15 अक्तूबर से पर्यटकों के लिए खोलने की योजना बनाई गई है। राजाजी में देश विदेश से पर्यटक हाथी, बाघ, तेंदुआ, हिरण, काकड़ समेत अन्य वन्यजीवों को देखने आते हैं।
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक बीके सिंह ने बताया कि इस बारे में विचार विमर्श किया जा रहा है। शासन, मुख्यालय और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।