फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Preparation for Lok Sabha Elections BJP and Congress Story

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव की तैयारी...भाजपा दिग्गज आ रहे बारी-बारी, मोर्चे से गायब कांग्रेस प्रभारी

Tue, 10 Oct 2023 05:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Oct 2023 05:14 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम तो हर 15 दिन में उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। इसके विपरीत कांग्रेस में चुनावी तैयारी का दारोमदार जिन नेताओं के कंधों पर हैं, वे मोर्चे गायब हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Preparation for Lok Sabha Elections BJP and Congress Story
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पहले भाजपा के केंद्रीय नेताओं का आना, फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ आने की तैयारी। बारी-बारी से उत्तराखंड आ रहे इन भाजपा दिग्गजों ने संगठन की सियासत को गरमा रखा है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी गंभीरता के साथ जुट गया है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम तो हर 15 दिन में उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। इसके विपरीत कांग्रेस में चुनावी तैयारी का दारोमदार जिन नेताओं के कंधों पर हैं, वे मोर्चे गायब हैं। सियासी हलकों में पार्टी के प्रदेश प्रभारी की गैरमौजूदगी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर लोस चुनाव को लेकर कुछ तैयारियां शुरू की गई हैं। गढ़वाल-कुमाऊं में जिलाध्यक्षों सहित महानगर स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हुआ है। लेकिन बड़े चुनाव से पहले बड़े नेताओं की अनुपस्थित खटक रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने विस चुनाव की हार के बाद चंपावत और बागेश्वर उपचुनाव में उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन पुन: दोनों उपचुनाव में मिली हार की निराश से वह उभर नहीं पाए हैं। इससे पहले प्रभारी देवेंद्र यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्मान की ओर से आयोजित नव चिंतन शिविर में आए थे। उन्होंने देहरादून में दो बार समीक्षा बैठकों में शिरकत की, लेकिन इसके बाद वह गायब ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: कोरोनाकाल में बंद रहा काम...बिजली विभाग ने भेजा 29 लाख का बिल, देखकर हैरान हुआ कारोबारी


इससे इतर भाजपा के स्तर पर आए दिन केंद्रीय मंत्रियों के दौरे और प्रदेश प्रभारी सहित तमाम पदाधिकारियों का उत्तराखंड दौरा लगातार जारी है। दो दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार दौरे के साथ पार्टी के लिए भरपूर वक्त निकाला। उधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तराखंड का दौरा कर प्रदेश भाजपा को मजबूती दी। जबकि कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं की यदा-कदा प्रेस कांफ्रेंस तक ही उपस्थिति दर्ज होती है। ऐसे में आगामी चुनाव के लिहाज से कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक दिख रहा है।

पूर्व में प्रदेश स्तरीय नेता खोल चुके हैं प्रभारी के खिलाफ मोर्चा
विधानसभा चुनाव की हार की जिम्मेदारी लेते हुए तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से इस्तीफा ले लिया गया था। उधर, नेता प्रतिपक्ष के पद से प्रीतम से जिम्मेदारी हटाते हुए यशपाल आर्य को सौंप दी गई थी। उस दौरान प्रदेश प्रभारी को भी बदले जाने को लेकर कांग्रेस के भीतर विरोध के सुर उठे, लेकिन प्रभारी पद पर डटे रहे। वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रीतम सिंह व द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट बाकायदा खुले तौर पर प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed