{"_id":"5f2d2499b624865b0d3f8a9a","slug":"uttarakhand-news-police-tightening-screws-on-prisoners-running-gangs-from-jails","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : जेलों से गैंग चला रहे कैदियों पर कसेगा शिकंजा, कुख्यात बंदियों को चिह्नित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : जेलों से गैंग चला रहे कैदियों पर कसेगा शिकंजा, कुख्यात बंदियों को चिह्नित करने के निर्देश
Fri, 07 Aug 2020 03:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 07 Aug 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की जेलों में बंद कुछ बदमाश गैंग चला रहे हैं। ऐसी शिकायतों के बाद आईजी गढ़वाल रेंज आईजी अभिनव कुमार ने सभी जिलों को ऐसे बंदियों को चिह्नित कर सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। इन बदमाशों पर अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड की जेलों 11 जेलों में लगभग साढ़े पांच हजार कैदी बंद हैं। इनमें से लगभग 60 फीसदी से ज्यादा विचाराधीन हैं। हरिद्वार, देहरादून और पौड़ी की जेलों में कई कुख्यात बदमाश भी सजा काट रहे हैं। रुड़की जेल में पांच साल पहले गैंगवार का मामला भी सामने आया था।
विज्ञापन
वहीं, 2014 में देहरादून जेल में बंद कुख्यात भूरा ने यहीं से भागने की योजना बनाई थी और फिर बागपत से सिपाहियों को धक्का देकर फरार हो गया था।
आईजी गढ़वाल रेंज ने बताया कि कुछ कैदियों के लोगों को धमकाने और पैसे मांगने जैसी शिकायतें मिली हैं। ऐसे में जिला पुलिस को कुख्यात कैदियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। जेलों के पीसीओ की कॉल डिटेल भी जांची जाएगी।
विज्ञापन