फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Police picked up students sitting on protest against Garhwal University

गढ़वाल विवि परीक्षा माध्यम के विरोध में धरने पर बैठे छात्र छात्रों को पुलिस ने उठाया, थाने लाकर छोड़ा

Tue, 28 Jul 2020 12:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 Jul 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Police picked up students sitting on protest against Garhwal University
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

गढ़वाल विवि में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा माध्यम के विरोध में धरने पर बैठे बिड़ला परिसर के छात्रसंघ पदाधिकारी छात्रों को मंगलवार की सुबह पुलिस ने धरना स्थल से उठाया और थाने लाकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


सोमवार को विवि के मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र नहीं माने। मुख्य नियंता प्रो. बहुगुणा ने बताया कि विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने मंगलवार को छात्र प्रतिनिधियों से मुलाकात का वक्त दिया है।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत और उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी के नेतृत्व में छात्र गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन के दूसरे गेट पर धरने पर बैठे। उन्होंने कहा छात्रसंघ के पदाधिकारी पिछले चार माह से कुलपति से वार्ता करने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन कुलपति उनको मिलने का समय नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक ओर लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं विवि परीक्षा आयोजित कर छात्रों और स्थानीय निवासियों की जान खतरे में डाल रहा है। कहा कि  कोरोना संक्रमण काल में खतरे को देखते हुए मकान मालिक छात्रों को अपने कमरे में नहीं आने देंगे।


उन्होंने अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त करने और असाइमेंट व इंटरनल असेसमेंट के आधार पर उत्तीर्ण करने की मांग की। धरने में सुधांशु थपलियाल, पुनीत अग्रवाल, आयुष कंडारी, दीपक बिष्ट, रजत रावत, लक्की बिष्ट व विकास रावत बैठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed