फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : police personnel will get weekly off, holiday will also be available on birthday and anniversary

उत्तराखंड: पुलिस कर्मियों को अब मिलेगा वीकली ऑफ, जन्मदिन और सालगिरह पर भी पाएंगे अवकाश

Sat, 07 Aug 2021 02:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 07 Aug 2021 02:33 PM IST
सार

दरअसल, सभी विभागों में एक दिन का साप्ताहिक अवकाश रहता है। लेकिन पुलिस विभाग ऐसा विभाग है, जहां दिन रात कर्मचारी ड्यूटी पर रहते हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news : police personnel will get weekly off, holiday will also be available on birthday and anniversary
उत्तराखंड पुलिस लोगो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पुलिस कर्मियों के लिए एक खुशी की खबर है। अन्य विभागों की तरह ही उन्हें भी अब सप्ताहिक अवकाश  मिलेगा। साथ ही अगर परिवार में किसी की शादी की सालगिरह है या जन्मदिन है, किसी पुलिस कर्मी ने अवकाश के लिए आवेदन किया है तो तत्काल उसे अवकाश मिल जाएगा। इसके लिए डीजीपी अशोक कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, सभी विभागों में एक दिन का साप्ताहिक अवकाश रहता है। लेकिन पुलिस विभाग ऐसा विभाग है, जहां दिन रात कर्मचारी ड्यूटी पर रहते हैं। उन्हें सप्ताह में एक दिन का भी अवकाश नहीं मिल पाता है। जिससे पुलिस कर्मियों के मनोबल पर असर पड़ता है।
विज्ञापन


लगातार उठ रही मांग और पुलिस कर्मियों के परेशानी को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने एक जनवरी को प्रदेश के नौ जनपदों के मुख्य आरक्षी और आरक्षितों को एक दिन के साप्ताहिक अवकाश की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को डीजीपी ने नौ जनपदों के अतिरिक्त सभी जनपदों के लिए यह आदेश जारी कर दिया है। यानी कि प्रदेश भर में पुलिसकर्मी अब सप्ताह में एक दिन आराम फरमा सकते हैं। यहीं नहीं यदि किसी पुलिस कर्मी के घर में उनका या उनके परिवार के किसी सदस्य का जन्मदिन या सालगिरह है तो वह अब उसमें भी शामिल हो सकता है। जी हां अगर पुलिस कर्मियों की ओर से आकस्मिक अवकाश के लिए आवेदन किया जाता है तो उन्हें तुरंत अवकाश दिया जाएगा। 


ग्रेड पे को लेकर पुलिस कर्मियों के आक्रोश को थामने का प्रयास तो नही
पुलिस कर्मियों में इस अवकाश के बाद खुशी की लहर है, लेकिन विश्वस्त सूत्र इसे ग्रेड पे को लेकर पुलिस कर्मियों में उपज रहे आक्रोश को थामने की कोशिश को जोड़कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों के आंदोलन की धार को कुंद करने के लिए इस प्रकार के आदेश जारी किया गया है। क्योंकि आंदोलन में यह बात खुलकर सामने आ रही है कि पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी करते हैं, इसके बाद भी उन्हें न तो प्रोत्साहन मिलता है और न ही अन्य सुविधाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed