{"_id":"606e7fd18ebc3ee6487f161c","slug":"uttarakhand-news-police-department-bharti-starts-on-may-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मई में होगी पुलिस की भर्ती, नाराज चल रहे बेरोजगार युवाओं की डीजीपी ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मई में होगी पुलिस की भर्ती, नाराज चल रहे बेरोजगार युवाओं की डीजीपी ने दिया आश्वासन
Thu, 08 Apr 2021 09:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 08 Apr 2021 09:51 AM IST
सार
- तिथि बार-बार टलने से नाराज चल रहे बेरोजगार युवाओं की डीजीपी ने दिया आश्वासन, 2000 कांस्टेबलों और 170 दरोगाओं की होगी भर्ती
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस विभाग जल्द ही नौकरियों का पिटारा खोलने जा रहा है। मई में 2000 कांस्टेबलों और 170 दरोगाओं की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। इस बात की जानकारी खुद डीजीपी अशोक कुमार ने एक वीडियो जारी कर दी है।
विज्ञापन
काफी लंबे समय से पुलिस में भर्ती की बात कही जा रही थी
दरअसल, काफी लंबे समय से पुलिस में भर्ती की बात कही जा रही थी। लेकिन, कोई तिथि नहीं बताई गई थी। पहले मार्च तक विज्ञप्ति जारी होने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन
डीजीपी ने एक वीडियो जारी कर बेरोजगारों को आश्वासन दिया
इस बात से नाराज देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल व अन्य पदाधिकारी डीजीपी से मिले। उन्होंने एक निश्चित तिथि बताने की मांग की। इसके बाद डीजीपी ने एक वीडियो जारी कर बेरोजगारों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बीते दिनों रैंकर्स परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है
उन्होंने वीडियो के माध्यम से बताया कि बेरोजगारों को हताश होने की आवश्यकता नहीं है। बीते दिनों रैंकर्स परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। अब रिक्तियों और नए पदों के हिसाब से मई माह में भर्ती की जाएगी। इसके लिए जल्द ही विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।
उम्र में छूट देने की मांग
देवभूमि बेरोजगारों मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि डीजीपी से मुलाकात सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि विज्ञप्ति की तिथि तो खुद डीजीपी ने घोषित कर दी है लेकिन अभी भी हजारों युवाओं की उम्र सीमा को लेकर मांग लंबित है। भर्ती सात साल से नहीं हुई है।
देवभूमि बेरोजगारों मंच मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा
ऐसे में हजारों बेरोजगार तय उम्र पूरी कर चुके हैं। अगर पुलिस भर्ती में उम्र बढ़ाने का प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में पास नहीं होता है तो देवभूमि बेरोजगारों मंच मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा।