फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand News: Passports making will start at all six Passport Seva Kendras from today

उत्तराखंड: प्रदेश के सभी छह पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर आज से बनने शुरू हो जाएंगे पासपोर्ट

Tue, 08 Jun 2021 12:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Jun 2021 12:15 PM IST
सार

बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर पासपोर्ट बनाने का काम बंद कर दिया गया था। अब हालात काबू में होने पर इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
uttarakhand News: Passports making will start at all six Passport Seva Kendras from today
भारतीय पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के चलते लगे कर्फ्यू में बंद किए गए प्रदेश के सभी छह पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर मंगलवार से पासपोर्ट बनने शुरू हो जाएंगे। उतराखंड के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते लगे कोविड कर्फ्यू की वजह से देहरादून के हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र के अलावा प्रदेश के अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, श्रीनगर गढ़वाल और रुड़की के पासपोर्ट सेवा केंद्र भी बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते राज्य सरकार की कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत देहरादून स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को आधी क्षमता के साथ बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए खोल दिया गया था। वहां 210 ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट रोजाना के दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अल्मोड़ा, नैनीताल और श्रीनगर में 40-40 और काठगोदाम, रुद्रपुर व रुड़की में 20-20 अप्वाइंटमेंट रोजाना के खोले जाएंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि पासपोर्ट कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का टीका लगाए जाने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव से अनुरोध किया गया है।

साथ ही उन्होंने आवेदकों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र अथवा पासपोर्ट कार्यालय पर पहुंचे।

अब ऐसे करा सकेंगे सत्यापन

पासपोर्ट आवेदकों के लिए अब बायोमीट्रिक जांच के वक्त सत्यापन के लिए मूल दस्तावेजों को साथ ले जाना अनिवार्य नहीं होगा। वे डिजी लॉकर एकाउंट में जरूरी दस्तावेज अपलोड कर  इसे पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट से लिंक कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा सकेंगे। डिजी लॉकर से जरूरी दस्तावेजों की जांच के लिए पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लॉगिन करना होगा। सामान्य तौर पर पासपोर्ट के लिए जैसे ऑनलाइन आवेदन किया जाता है, वैसा ही इसमें भी करना है। सिर्फ डिजी लॉकर के माध्यम से दस्तावेजों की जांच के लिए बेबसाइट में दिए गए ऑप्शन को क्लिक करना होगा।

ऐसे बनाएं डिजी लॉकर एकाउंट
डिजी लॉकर एकाउंट बनाने के लिए अधिकृत सरकारी वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर लॉगिन करें। संबंधित  दस्तावेज से लिंक किए गए मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद बताए गए निर्देशों के अनुसार, डिजी लॉकर एकाउंट बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed