फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : pan khokha owner asked cigarette money police constable crush him from car four police worker suspended

बाजपुर में व्यापारी की मौत के बाद हुए बवाल पर कई पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 02 Jan 2021 01:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Jan 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : pan khokha owner asked cigarette money police constable crush him from car four police worker suspended
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)

बाजपुर में व्यापारी की मौत के बाद हुए बवाल के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से न लेने पर डीजीपी ने ऊधमसिंह नगर के सोशल मीडिया सेल, सेल के प्रभारी और थाना बाजपुर के रात्रि अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए उन्होंने आईजी कुमाऊं को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  डीजीपी के इस बड़ी कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


30 दिसंबर को ऊधमसिंह नगर के थाना बाजपुर क्षेत्र में हुई घटना को लेकर काफी बवाल हुआ था। सोशल मीडिया पर घटना के बारे में पोस्ट वायरल होने के कारण तनाव पैदा हो गया था। डीजीपी ने घटना को गंभीरता से न लेने, आमजन से समन्वय स्थापित न करने, सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही पोस्टों के संबंध में समय से कार्रवाई न करने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को ऊधम सिंह नगर के पूरे सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, सेल प्रभारी और थाना बाजपुर के रात्रि अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश आईजी कुमाऊं अजय रौतेला को दिए। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बाजपुर में जो हुआ वह बेहद दुखद था। इस प्रकार की घटना को किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को पता ही नहीं चला क्या हो रहा है

बाजपुर में सिपाही की करतूत के बाद सोशल मीडिया की खबरों से उपजे हालातों पर पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल की पूरी नजर थी। लेकिन, ऊधमसिंह नगर जिले की सेल को कोई जानकारी ही नहीं थी। उन्हें सारे हालातों का पता मुख्यालय से चला। इस बात को डीजीपी ने बेहद गंभीरता से लेने को कहा है। इस पर भविष्य में सभी जिलों की पुलिस को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed