Uttarakhand: पाखरो रेंज घोटाला...पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ीं, CBI के बाद अब ED ने भेजा नोटिस
पाखरो रेंज घोटाले के मामले में वर्ष 2022 में विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में तत्कालीन कुछ अधिकारियों (जिनमें पूर्व डीएफओ किशनचंद भी शामिल थे) को गिरफ्तार भी किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाखरो रेंज घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को अब ईडी ने पेश होने के लिए नोटिस भेजा है। उन्हें सोमवार को पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। इसी मामले में गत 14 अगस्त को सीबीआई भी रावत से पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने इससे संबंधित कई गोपनीय दस्तावेज भी सीबीआई को उपलब्ध कराए थे।
गौरतलब है कि पाखरो रेंज घोटाले के मामले में वर्ष 2022 में विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में तत्कालीन कुछ अधिकारियों (जिनमें पूर्व डीएफओ किशनचंद भी शामिल थे) को गिरफ्तार भी किया गया था।
इसके बाद विजिलेंस ने पिछले साल अगस्त में विजिलेंस ने हरक सिंह रावत और उनके परिचितों के संस्थानों पर छापे मारे थे। बताया गया था कि यहां एक पेट्रोल पंप पर सरकारी जनरेटर बरामद हुआ था। हालांकि, जांच अभी और आगे बढ़ती इससे पहले ही हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई को जांच सौंप दी गई।
हरिद्वार: BHEL में एक करोड़ से ज्यादा के सामान की चोरी का पर्दाफाश, कबाड़ी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विजिलेंस ने इस केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए। इसी बीच ईडी ने भी इसका संज्ञान ले लिया। गत फरवरी 2024 में ईडी ने भी हरक सिंह रावत के घर और इससे जुड़े कुछ अधिकारियों के घरों पर छापे मारे थे।
हरक सिंह के यहां से कुछ भी बरामद होने की सूचना नहीं थी। जबकि, एक अधिकारी के घर से कैश व अन्य सामान बरामद हुआ था। ईडी ने बारी-बारी से सभी अधिकारियों और नेताओं से पूछताछ की थी। ईडी के सूत्रों के अनुसार अब ईडी ने हरक सिंह रावत को फिर से नोटिस भेजकर सोमवार को पेश होने के लिए कहा है।