फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Online and offline Teaching Facility Available For Students

उत्तराखंड: महाविद्यालयों में ऑनलॉइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कराई जाएगी पढ़ाई

Sun, 11 Apr 2021 11:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Apr 2021 11:55 PM IST
सार

  • उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Online and offline Teaching Facility Available For Students
पढ़ाई - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑन और ऑफलाइन दोनों मोड में जारी रहेगी। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, उसे देखते हुए उच्च शिक्षा के तहत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑफ एवं ऑनलाइन दोनों मोड में कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को इस संबंध में शीघ्र आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि विज्ञान एवं प्रयोगात्मक विषय के छात्र-छात्राएं अपने संस्थानों में आकर पढ़ाई कर सकेंगे। जबकि अन्य विषयों के छात्र-छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर कसेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि दोनों मोड में पढ़ाई सुनिश्चित कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर कुलपति मॉनिटरिंग करेंगे। जबकि राजकीय महाविद्यालय स्तर पर निदेशक उच्च शिक्षा मॉनिटरिंग कर शासन को हर महीने अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। इसी तरह राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य अपने संस्थानों की रिपोर्ट निदेशक उच्च शिक्षा को भेजेंगे।

प्रदेश के 94 महाविद्यालय जुड़े 4 जी कनेक्टिविटी से

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के 106 राजकीय महाविद्यालयों में से 94 महाविद्यालयों को 4 जी नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ दिया गया है। 30 अप्रैल तक अन्य महाविद्यालयों को भी इस सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पुस्तकालय, बिजली, पेयजल, स्मार्ट क्लास, ई-बोर्ड, ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर, आधुनिक प्रयोगशाला उपकरण, फर्नीचर आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।

स्कूलों में छुट्टी का सोमवार को जारी हो सकता है शासनादेश
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून जिले में कालसी और चकराता को छोड़कर पूरे जिले में 30 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा पूरे हरिद्वार जिले में, नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र और हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कक्षा एक से 11वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक सोमवार को स्कूलों में छुट्टी को लेकर शासनादेश जारी किया जाएगा। शिक्षा सचिव ने कहा कि शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में स्कूलों को बंद किए जाने के फैसले के बाद सोमवार को सचिवालय खुलने पर इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। बताया कि 10वीं और 12वीं के लिए यह फैसला अभी लागू नहीं होगा। वहीं प्रदेश के जिन जिलों एवं विकासखंडों में स्कूल खुले रहेंगे, उनमें 15 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed