फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: One district two products scheme gives new identity To Local Products

उत्तराखंड: स्थानीय उत्पादों को मिलेगी पहचान, जिला स्तर पर होगी पैकेजिंग, टेस्टिंग और ब्रांडिंग की सुविधा

Wed, 13 Oct 2021 09:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Oct 2021 09:08 PM IST
सार

One district two products scheme: प्रदेश के हर जिले में विशेष उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक जिला में दो उत्पादों को चयन किया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: One district two products scheme gives new identity To Local Products
मशरूम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को अब एक जिला दो उत्पाद योजना के तहत देश दुनिया के बाजार में पहचान मिलेगी। उत्पादों का कारोबार बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उद्योग विभाग के चयनित उत्पादों को जिला स्तर पर ही पैकेजिंग, टेस्टिंग, ब्रॉडिंग और लाजिस्टिक की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


प्रदेश के हर जिले में विशेष उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक जिला में दो उत्पादों को चयन किया है। नई तकनीक और डिजाइन के कारण बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से स्थानीय उत्पादों पिछड़ रहे थे। इस देखते हुए केंद्र सरकार ने लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देेने के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना शुरू की है, लेकिन राज्य में एक जिला में दो उत्पादों को योजना में शामिल किया गया है। राज्य में एक ही जिले में कई तरह से स्थानीय उत्पाद है।
विज्ञापन


इसलिए योजना में दो उत्पादों को लिया है। उद्योग विभाग की ओर से चयनित उत्पादों का निर्यात बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसमें उत्पादों की नई डिजाइनिंग, पैकेजिंग, गुणवत्ता, टेस्टिंग, कच्चा माल की उपलब्धता, कामन रिसोर्स सेंटर, लाजिस्टिक समेत अन्य सुविधा उपलब्ध होगी। उद्योग मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि एक जिला दो उत्पाद योजना से राज्य के स्थानीय लोगों को देश दुनिया में पहचान मिलेगी। साथ ही उत्पादों का निर्यात बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में उत्पादों की सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग विभाग की ओर से चयनित एक जिला दो उत्पाद

जिला                 चयनित दो उत्पाद
बागेश्वर              ताम्र शिल्प, मंडुवा बिस्कुट
अल्मोड़ा             ट्वीड  व बाल मिठाई
चंपावत               लौह शिल्प, हाथ से बुने उत्पाद
चमोली               हथकरघा एवं हस्तशिल्प व एरोमेटिक हर्बल
देहरादून             बेकरी व मशरूम उत्पाद
हरिद्वार               जगरी व शहद
नैनीताल             ऐपन क्राफ्ट व कैंडल क्राफ्ट
पिथौरागढ़           ऊनी कारपेट व मुन्स्यारी राजमा
पौड़ी                  हर्बल उत्पाद व वुडन फर्नीचर
रुद्रप्रयाग            हस्तशिल्प मंदिर आकृति व प्रसाद उत्पाद
टिहरी                 नेचुरल फाइबर व टिहरी नथ
ऊधमसिंह नगर     मेंथा ऑयल व मूंज घास उत्पाद
उत्तरकाशी           ऊनी हस्तशिल्प व सेब आधारित उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed