फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: on vijay diwas cm pushkar singh dhami pay tribute to martyrs

विजय दिवस: सीएम धामी ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जनरल बिपिन रावत को गुंडा कहने वाले आज पोस्टर लगाने को मजबूर

Thu, 16 Dec 2021 08:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 Dec 2021 08:20 PM IST
सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर स्थानीय गांधी पार्क स्थित करगिल वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
uttarakhand news: on vijay diwas cm pushkar singh dhami pay tribute to martyrs
मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हमारी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र की नीतियों का परिणाम है कि जो लोग जनरल बिपिन रावत जैसे जाबांज सैनिक को गली का गुंडा कहते थे, आज वो उनकी तस्वीर लगाने के लिए मजबूर है। उन्होंने राहुल गांधी की रैली को दिशाहीन बताया। उन्होंने कहा कि रैली में वही घिसी पिटी बातें कही गईं। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


उनके नेतृत्व में सेना और सैनिकों के लिए जितने सकारात्मक और गौरव बढ़ाने वाले फैसले हुए, उतने कभी नहीं हुए। मोदी सरकार में ही वन रैंक वन पेंशन का मसला हल हुआष सेना को आधुनिक हथियारों से सुसज्जित किया गया। सेना को अधिकार मिले। देश की सीमाएं शक्तिशाली हुई। धामी ने कहा कि जो कर्म नहीं करते थे। सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते थे। सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न उठाते थे। सेना से सबूत मांगते थे, वो लोग सेना के सम्मान की बात कर रहे हैं। वे ऐसा करने को मजबूर हुए हैं, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।
विज्ञापन


1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेनाओं की ऐतिहासिक जीत के पचास साल पूरे हो गए हैं। स्वर्णिम विजय दिवस पर देश-प्रदेश में इस युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बलिदान को याद किया गया। उत्तराखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें सैनिकों की शहादत को नमन किया गया। साथ ही बहादुर सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन जवानों की वजह से ही देश के नागरिक चैन की नींद सोते हैं
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर स्थानीय गांधी पार्क स्थित करगिल वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसंबर का दिन वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है।

देश की एकता व अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन करते सीएम ने कहा कि इन जवानों की वजह से ही देश के नागरिक चैन की नींद सोते हैं। देवभूमि उत्तराखंड की सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ही देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, स्थानीय विधायक खजानदास, जिलाधिकारी आर राजेश कुमार, पूर्व सैनिक, एनसीसी के कैडेट आदि भी मौजूद रहे।

5 ग्रेनेडियर्स व सब-एरिया की ओर से गढ़ी कैंट स्थित लाल गेट पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि 
1971 में भारत की जीत के 50 वर्ष के उपलक्ष्य में ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट के स्वर्णिम विजय वर्ष पर 5 ग्रेनेडियर्स ने कर्नल द ग्रेनेडियर्स के तत्वावधान में वीरों की वीरता और बलिदान को पहचानने और याद करने के लिए एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को याद किया। 

 

मुख्यमंत्री ने विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस पर सीएम आवास में आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों के सम्मान से देश का स्वाभिमान एवं सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी भी पूर्व सैनिक नहीं होता, वह सदैव वीर सैनिक रहता है। उन्होंने सैनिकों के सम्मान की इस परंपरा को आगे भी बनाए रखने की बात कही।        

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकतंत्र की महानता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं दल के नेतृत्व की शुभकामनाओं का प्रतिफल है कि एक सैनिक के बेटे को मुख्य सेवक के रूप में कार्य करने का अवसर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैन्य बलों की मजबूती एवं उन्हें आवश्यक सुविधाएं, साज सामान उपलब्ध कराने, वन रैंक वन पेंशन की सुविधा के साथ ही जवानों को गोली का जवाब तुरंत गोली से देने की छूट देकर उनका वास्तविक सम्मान एवं श्रेय देने का कार्य किया है। आज हमारी सेना दुश्मन के घर जाकर उनका मुकाबला करती है। हमारी सशक्त एवं मजबूत सेना के कारण दुनिया में हमारे देश का हौसला बुलंद हो रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सेना को दिए गए सम्मान की परंपरा का प्रतिफल है कि आज सभी सेना का सम्मान करने के लिए मजबूर हैं। आज भारत बदल रहा है। देश का स्वाभिमान बढ़ रहा है। उन्होंने स्वयं को सैनिक का बेटा व भाई बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में अनुशासन सेना से सीखा है। सैनिकों के कल्याण के लिए जो भी जरूरी होगा उसके लिए वे सदैव तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून में शीघ्र ही भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जाएगा।

आयुष प्रदेश के लिए आयुष मंत्री ने खोला घोषणाओं का पिटारा
केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मां गंगा की नगरी हरिद्वार पहुंचने पर आयुष प्रदेश के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। कहा कि आने वाले समय में प्रदेश आयुष में देश का नेतृत्व करेगा। आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित आयुष संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद, कर्म और मर्म की भूमि है। कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। केदारपुरी के साथ ही बद्रीशपुरी के पुनर्निर्माण के लिए 250 करोड़ स्वीकृत हुए हैं।

मास्टर प्लान तैयार हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का जो प्रेम है वह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने केंद्रीय आयुष मंत्री से उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान खोलने की अपेक्षा की। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि उत्तराखंड आयुष प्रदेश है यहां इस क्षेत्र में और अपार संभावनाएं हैं। कहा कि प्रदेश को अब तक अलग-अलग स्कीमों में एक लाख करोड़ की मदद की गई है।

उन्होंने उत्तराखंड के लिए नेशनल आयुष मिशन के तहत  हॉस्पिटल, मोबाइल आयुष यूनिट, मेडिकल कॉलेज, 100 आयुष वैलनेस सेंटर, 200 स्कूलों में हर्बल गार्डन सभी जिलों में नर्सरी आदि की घोषणा की। इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed