फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : on the name of getting a job, religion change pressure was put on teenager girl

देहरादून : नौकरी दिलाने का झांसा देकर किशोरी पर धर्म परिवर्तन का डाला दबाव, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Jun 2021 01:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 06 Jun 2021 01:04 PM IST
सार

युवक ने उनकी बेटी का शारीरिक शोषण तो किया ही साथ ही तेजाब डालने की धमकी भी दे रहा था।

विज्ञापन
uttarakhand news : on the name of getting a job, religion change pressure was put on teenager girl
युवक ने उसके साथ तीन साल तक छेड़खानी भी की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर किशोरी पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी का आरोप है कि युवक ने उसके साथ तीन साल तक छेड़खानी भी की। युवक के खिलफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मुकदमा पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से दर्ज कराया गया है। उनका आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी का शारीरिक शोषण तो किया ही साथ ही तेजाब डालने की धमकी भी दे रहा था।
विज्ञापन


बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के पास फोन आया। उन्होंने देखा की उनकी बेटी फोन पर बात करते हुए रो रही है। पूछने पर बेटी ने बताया कि अजीम नाम का युवक काफी दिनों से कह रहा था कि धर्म परिवर्तन कर लेने पर सऊदी अरब में नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बेटी के धर्म परिवर्तन के लिए मना करने पर युवक छेड़खानी कर शारीरिक शोषण का प्रयास कर रहा है। धमकी दी जा रही है कि फोटो फेसबुक पर डालकर बदनाम कर देगा। 


उसने किसी को यह बात बताई तो युवक उस पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दे रहा है। थाना प्रभारी पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed