फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Now you will get Lifetime Achievement Award in the field of literature

Uttarakhand News: अब साहित्य के क्षेत्र में मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, नामों पर किया गया विचार

Sun, 31 Aug 2025 04:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Aug 2025 04:31 PM IST
सार

वर्ष 2022 में साहित्यकारों के लिए उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान पुरस्कार की शुरूआत की गई। जबकि 2024 में पहली बार साहित्य भूषण पुरस्कार की सम्मान राशि को पांच लाख करते हुए सुभाष पंत को यह पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Now you will get Lifetime Achievement Award in the field of literature
मंत्री सुबोध उनियाल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर सरकार पहली बार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड देने जा रही है। भाषा मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक आईआरडीटी परिसर में इसके लिए गठित समिति की बैठक में अवाॅर्ड के लिए नामों पर विचार किया गया। भाषा मंत्री के मुताबिक उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से साहित्यकारों को लगातार सम्मानित किया जाता रहा है।

विज्ञापन


वर्ष 2022 में साहित्यकारों के लिए उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान पुरस्कार की शुरूआत की गई। जबकि 2024 में पहली बार साहित्य भूषण पुरस्कार की सम्मान राशि को पांच लाख करते हुए सुभाष पंत को यह पुरस्कार दिया गया। विभागीय मंत्री ने कहा, साहित्य सृजन लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। साहित्य साधना में कई ऐसे साहित्यकार भी हैं। जिनकी आजीविका का कोई निश्चित साधन नहीं है। जो आर्थिक दिक्कतों की परवाह किए बिना लगातार साहित्य सृजन से समाज को नई दिशा देने, देश व प्रदेश स्तर पर भाषायी एवं साहित्यिक उन्नयन के लिए सार्थक प्रयास करते रहे हैं।
विज्ञापन


Chamoli: मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़ आने से मोटर पुल बहा, चीन सीमा से कटा नीती घाटी का संपर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कई ऐसे भी हैं, जो पुरस्कार के लिए आवेदन तक नहीं करते। भाषा मंत्री ने कहा, पुरस्कार के लिए जल्द ही नामों पर विचार कर लिया जाएगा। चयनित साहित्यकार को पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।



साहित्यकारों के इंटरव्यू देखने के लिए इस प्लेलिस्ट पर क्लिक करें
https://www.youtube.com/playlist?list=PLavyLbEOGDqkSGOMeuMcKt1aOSnIU9lFV

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed