फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : now volvo bus will be available for Dehradun to Delhi from 6 am

अच्छी खबर: अब देहरादून से दिल्ली के लिए सुबह छह बजे से मिलेगी वॉल्वो बस

Sat, 24 Jul 2021 02:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 24 Jul 2021 02:14 PM IST
सार

अब तक दिल्ली के लिए सिर्फ एक वॉल्वो बस रात 11 बजे भेजी जा रही थी। शनिवार से तीन, जबकि रविवार से कुल पांच वॉल्वो बस सेवा का संचालन होने लगेगा।

विज्ञापन
uttarakhand news : now volvo bus will be available for Dehradun to Delhi from 6 am
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली तक एसी बस में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर वॉल्वो बसों की संख्या बढ़ा दी है। अब सुबह छह बजे से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस मिलेगी। 

विज्ञापन


परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार से दिल्ली और गुरुग्राम के लिए वॉल्वो बसों की संख्या बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है। अब तक दिल्ली के लिए सिर्फ एक वॉल्वो बस रात 11 बजे भेजी जा रही थी। शनिवार से तीन, जबकि रविवार से कुल पांच वॉल्वो बस सेवा का संचालन होने लगेगा। कोविड कर्फ्यू के कारण परिवहन निगम की ठप पड़ी अनुबंधित बस सेवा भी शनिवार से शुरू होने जा रही है। निगम को इन बसों के संचालन न होने की वजह से काफी घाटा उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


अब जैसे-जैसे सभी सेवाएं बहाल हो रही हैं, सवारियों की संख्या बढ़ रही है, वैसे ही परिवहन निगम भी अपनी बसों की संख्या में इजाफा कर रहा है। निगम ने एक जुलाई से हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए बस सेवा बहाल की थी, जिसके बाद करनाल से होते हुए दिल्ली के लिए बसें शुरू की गई थीं। बाद में यूपी से अनुमति मिलने के बाद वाया यूपी होते हुए दिल्ली व अन्य राज्यों के लिए बस सेवा बहाल की गई। वर्तमान में प्रतिदिन रोडवेज करीब एक करोड़ रुपये कमाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने बजे कौन सी वॉल्वो 
शनिवार से देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वॉल्वो बस सुबह छह बजे चलेगी, जो दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह बस दोपहर तीन बजे दिल्ली से चलकर रात 10 बजे देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद देहरादून से दूसरी वॉल्वो रात्रि सवा 10 बजे गुरुग्राम के लिए चलेगी, जो सुबह साढ़े सात बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। यह बस सुबह साढ़े आठ बजे गुरुग्राम से चलकर शाम पांच बजे देहरादून पहुंचेगी। फिर रात 11 बजे दिल्ली के लिए वॉल्वो चलेगी, जो सुबह छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह बस सुबह सात बजे दिल्ली से वापस चलकर दोपहर दो बजे देहरादून पहुंचेगी। 

रोडवेज में एक रूट पर जमे कंडक्टरों को बदला जाएगा 
रोडवेज में लंबे समय से एक ही रूट पर जमे कंडक्टरों को बदला जाएगा। परिवहन निगम ने इसका आदेश जारी कर दिया है। परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने कोटद्वार, देहरादून ग्रामीण, पर्वतीय, हरिद्वार, रुड़की, श्रीनगर, ऋषिकेश, जेएनएनयूआरएम आईएसबीटी दून और हरिद्वार के सहायक महाप्रबंधकों को पत्र भेजा है। जिसमें लिखा है कि देखने में आ रहा है कि कुछ रूटों पर कुछ कंडक्टर लंबे समय से चल रहे हैं। लेकिन लोड फैक्टर के लक्ष्यों को कहीं से भी पूरा नहीं कर रहे हैं। कम सवारियां लेकर चलने की वजह से रोडवेज को भारी नुकसान हो रहा है।

लिहाजा, उन्होंने आदेश दिया है कि तुरंत इसकी समीक्षा की जाए। ऐसे सभी कंडक्टरों की पहचान की जाए और उन्हें उन रूटों से हटाया जाए। उनकी जगह नए कंडक्टर लाए जाएं। उन्हें दूसरे रूटों पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित से कम लोड फैक्टर का मामला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे निगम के राजस्व को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे कंडक्टरों को जब नए रूटों पर भेजा जाए तो उन्हें वहां के लोड फैक्टर लक्ष्य के बारे में जानकारी दी जाए ताकि वह समय से निर्धारित सवारियों के साथ बस संचालन में मदद कर सकें। 


सवारी कर रही इंतजार, बसें नहीं रोक रहे चालक
काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि यह देखने में आ रहा है कि टनकपुर बरेली मार्ग पर कई स्टॉपेज पर बसें नहीं रोकी जा रही है। इस वजह से परेशान यात्री जनप्रतिनिधियों को शिकायत कर रहे हैं। जन प्रतिनिधि लगातार निगम मुख्यालय में रोष प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सितारगंज, खटीमा, किच्छा जैसे शहरों में सभी स्टॉपेज पर बस रोकी जाए। इससे निगम की आय में बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को भी असुविधा नहीं होगी। बस रोक कर अपने कार्यपत्र में संबंधित स्टेशन पर मुहर लगवानी होगी। अगर मुहर न लगवाई तो संबंधित ड्राइवर-कंडक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed