{"_id":"672780336f31f5c4eb0173f6","slug":"uttarakhand-news-now-teacher-will-be-dismissed-for-molestation-in-schools-and-colleges-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: सख्ती...प्रदेश के स्कूल और कालेजों में छेड़छाड़ पर अब शिक्षक होंगे बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: सख्ती...प्रदेश के स्कूल और कालेजों में छेड़छाड़ पर अब शिक्षक होंगे बर्खास्त
Sun, 03 Nov 2024 07:25 PM IST
अलका त्यागी
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 03 Nov 2024 07:25 PM IST
सार
प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के तहत 16500 से अधिक स्कूल, कालेज हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में कुछ विद्यालयों में शिक्षकों के छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के प्रकरण सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सरकारी स्कूल, काॅलेजों में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामलों को देखते हुए सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। इस तरह के प्रकरणों को रोकने के लिए एसओपी तैयार की जा रही है। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान के मुताबिक ऐसे प्रकरणों में शिक्षकों को अब तक निलंबित किया जाता रहा है लेकिन जांच के बाद यदि मामला सही पाया गया तो अब उन्हें बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के तहत 16500 से अधिक स्कूल, कालेज हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में कुछ विद्यालयों में शिक्षकों के छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के प्रकरण सामने आ रहे हैं। इसके अलावा शिक्षक के स्कूल में नशा करने या फिर नशा करके आने की शिकायतें भी विभाग को लगातार मिल रही हैं। जिसे देखते हुए सरकार गंभीर है। इस तरह के शिक्षकों और कर्मचारियों को अब बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Chardham yatra 2024: शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, खरसाली रवाना हुई मां यमुना की डोली
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले के एक सरकारी स्कूल में हाल ही में इस तरह के मामले आने के बाद संबंधित अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। जबकि नियमित शिक्षकों के मामले में भी अब इस तरह की कार्रवाई होगी। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान के मुताबिक शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद इसके लिए एसओपी तैयार की जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा निदेशक इसके लिए एसओपी तैयार कर रहे हैं। एसओपी तैयार किए जाने के बाद प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा।
स्कूल, कालेजों में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामलों को रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। इसके लिए एसओपी जारी की जाएगी।
- डा.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री