फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Not robbed, father was held hostage and girl sexually assaulted

घर में लूट के मकसद से पहुंचे युवक, रकम नहीं मिली तो नाबालिग से किया दुष्कर्म

Sat, 22 Aug 2020 02:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Aug 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news:  Not robbed, father was held hostage and girl sexually assaulted
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

घर में चोरी के इरादे से घुसे युवकों ने पिता को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने के बाद उसकी नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चारों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


काशीपुर क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार अपने फार्म पर खेतीबाड़ी करता है। बुधवार रात परिवार का मुखिया अपनी नाबालिग बेटी के साथ घर पर था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य फार्म पर थे। रात करीब 12 बजे चार युवक चोरी के इरादे से उसके घर में घुसे और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे और उसकी बेटी को बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक घर में रखी नगदी और जेवरात खोजने लगे।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद जब रकम हाथ नहीं लगी तो दो युवकों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह बेटे के घर पहुंचने पर पिता और बेटी दोनों बेहोशी की हालत में मिले। बेटे ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रथम दृष्टया मामला लूट का लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रखी नगदी सुरक्षित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के बयान लेने पर दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने वेदप्रकाश उर्फ मोहित उर्फ गोलू, मयंक शर्मा उर्फ पंडित दोनों काशीपुर निवासी, अजय कुमार निवासी चकलिया रामनगर और धीर सिंह निवासी हल्दुआ रामनगर को गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। धीर के खिलाफ पहले भी सट्टा खेलने के आरोप में रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज है। 

दो घंटे तक घर में रहे आरोपी

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी दो घंटे तक उसके घर में रुके। बेहोशी की दवा उनमें से एक युवक ठाकुरद्वारा यूपी से लेकर आया था। चारों ने शराब भी पी थी। मयंक पीड़िता के किसी रिश्तेदार की गाड़ी चलाता है और मोहित की नजर भी पहले से नाबालिग पर थी। बताया जा रहा है कि मयंक और मोहित ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। 

मयंक था मास्टर माइंड

मयंक को नाबालिग के घर में सब्जी आदि से होने वाली कमाई का भी पता था और उसे यह भी पता था कि कब घर पर कितने लोग रहते हैं। कुछ दिन पहले सब्जी की बिक्री से आने वाले पैसे आने की जानकारी भी मयंक को थी। इसके बाद ही मोहित के साथ उसने लूट का प्लान बनाया था। मोहित ने ही रामनगर के अपने दोस्त अजय और धीर को भी अपने साथ लूट के प्लान में शामिल किया था। बुधवार रात अजय और धीर काशीपुर आते समय रामनगर के थारी से शराब भी साथ में लाए। रात 12 बजे तक चारों ने शराब पी और फिर चोरी के इरादे से घर में घुसे। 

मामले में लूट की वारदात नहीं हुई है। आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसे थे, लेकिन नगदी और जेवरात नहीं मिलने पर नाबालिग से दुष्कर्म की बात सामने आई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है। 
-राजेश भट्ट, एसएपी काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed