फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : no oxygen shortage in state district hospitals

Uttarakhand News : अब किसी भी जिला अस्पताल में नहीं होगा ऑक्सीजन संकट

Wed, 20 Jan 2021 04:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Jan 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : no oxygen shortage in state district hospitals
- फोटो : अमर उजाला

अब प्रदेश के किसी भी जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म होने के बावजूद ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। वहीं, कोविड की जांच का दायरा बढ़ाते हुए पांच और जगह जल्द आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से गठित कोविड सलाहकार एवं नीति निर्धारण समिति के अध्यक्ष एवं एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने मंगलवार को अमर उजाला से बताचीत में कहा कि कोविड महामारी के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी मजबूत कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगा दिए गए हैं ताकि अगर अचानक ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म हो जाए तो इस कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन की सप्लाई को सुचारू रखा जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि देहरादून, एम्स ऋषिकेश, हल्द्वानी, श्रीनगर, अल्मोड़ा, रुद्रपुर और मुक्तेश्वर में आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कोविड जांच का दायरा और बढ़ाते हुए जल्द ही पिथौरागढ़, कुमाऊं विवि, गढ़वाल विवि, मेला स्थल हरिद्वार और सेलाकुई स्थित एचएनबी मेडिकल विवि के नए परिसर में आरटीपीसीआर जांच शुरू होने जा रही है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।


उन्होंने यह भी बताया कि कोविड से पहले जहां अस्पतालों में 20 से 30 फीसदी बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई उपलब्ध थी, अब यह आंकड़ा बढ़कर 70 से 80 फीसदी पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed