{"_id":"6350423a42c961038055567b","slug":"uttarakhand-news-nia-summoned-dehradun-couple-in-terror-funding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दंपती को एनआईए ने किया तलब, टेरर फंडिंग से जुड़ा मामला, दंपती के खाते में आया विदेश से पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दंपती को एनआईए ने किया तलब, टेरर फंडिंग से जुड़ा मामला, दंपती के खाते में आया विदेश से पैसा
Thu, 20 Oct 2022 12:01 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:01 AM IST
सार
सूत्रों के अनुसार, दंपती क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में किराये पर रहता है। बताया जा रहा है कि युवक ने पिछले साल कोटद्वार निवासी एक युवती से शादी की थी।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देहरादून में रह रहे एक दंपती को दिल्ली तलब किया है। दंपती से वहां पूछताछ की जा रही है। मामला टेरर फंडिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दंपती के खातों में विदेश से पैसा आया है। दंपती को दो दिन पहले ही समन तामील कराया गया था।
विज्ञापन
Roorkee: लक्सर में चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर झोंके फायर, पांच दिन में दूसरी घटना
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, दंपती क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में किराये पर रहता है। बताया जा रहा है कि युवक ने पिछले साल कोटद्वार निवासी एक युवती से शादी की थी। युवती धर्म विशेष से ताल्लुक रखती है। युवक ने धर्म बदलकर उससे शादी की थी। पिछले दिनों हरिद्वार में यूपी एटीएस की कार्रवाई के बाद एनआईए उत्तराखंड में सक्रिय हुई है। जांच में इस दंपती का भी नाम आ रहा है। युवक के खाते की जांच की गई है। बताया जा रहा है कि इसमें विदेश से पैसा आया है।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को एनआईए की टीम ने हरिद्वार के नगला इमरती गांव में भी छापे मारे थे। एक युवक से घंटों पूछताछ की गई थी। इस गांव के एक युवक को यूपी एटीएस ने उठाया था। बांग्लादेशी दोस्त भी उसके संपर्क में था।
बताया गया था कि ये दोनों हरिद्वार के कुछ धार्मिक स्थलों के माध्यम से गजवा-ए-हिंद की विचारधारा को बढ़ावा दे रहे थे। इसके बाद से एनआईए पूरे प्रदेश में इनके संपर्कों की जांच कर रही है। इसी क्रम में एनआईए ने दून के इस दंपती को समन भेजा था।