फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : new education session for class six to nine starts from 15th april 2021

उत्तरखंड: 15 अप्रैल से शुरू होगा कक्षा छह से नौवीं तक का नया शैक्षिक सत्र, शासन ने जारी किए आदेश

Fri, 26 Mar 2021 03:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Mar 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : new education session for class six to nine starts from 15th april 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

उत्तराखंड में सरकारी और सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कक्षा छह से नौ तक नया शैक्षिक सत्र आगामी 15 अप्रैल से शुरू होगा। इसे लेकर शुक्रवार को शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। वहीं 14 अप्रैल तक गृह परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश भी शिक्षा विभाग को दिए गए हैं।

विज्ञापन

 

 

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इस संबंध में विभाग को पहले ही जरूरी कार्यवाही के निर्देश दे दिए थे। हाल ही में उन्होंने कहा था उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती और मनमानी फीस पर सरकार रोक लगाने जा रही है। कहा था कि इसके लिए इसी शिक्षा सत्र से फीस एक्ट लागू किया जाएगा। जल्द ही इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। 

विज्ञापन


इसी शिक्षा सत्र से फीस एक्ट लागू किया जाएगा
उन्होंने कहा था कि स्कूल फीस को लेकर अभिभावकों की तमाम शिकायतें आ रही हैं। फीस को लेकर तनाव की स्थिति बनी है। फीस एक्ट को लेकर जिलाधिकारियों से रिपोर्ट लेने के बाद सरकार निर्णय लेगी। सरकार प्रदेश में बेहतर फीस एक्ट लागू करेगी और अभिभावकों को इस जंग से निजात दिलाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार छठी से 12वीं तक स्कूलों को पहले से ही खोल चुकी है। इन स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई जारी है। हालांकि ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प खुला रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed