{"_id":"66f56bdae0100f9f6c0bb978","slug":"uttarakhand-news-new-bridge-will-be-built-on-alaknanda-river-in-chamoli-approval-given-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चमोली में अलकनंदा नदी पर बनेगा नया पुल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चमोली में अलकनंदा नदी पर बनेगा नया पुल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दी स्वीकृति
Thu, 26 Sep 2024 07:43 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:43 PM IST
सार
अलकनंदा नदी पर ब्रिज बना है यह पुल करीब चार दशक पुराना हो गया है। इसके अलावा पुल की भार क्षमता भी कम है।
विज्ञापन
अलकनंदा नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अलकनंदा नदी पर नए पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग ने डीपीआर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। चमोली में अलकनंदा नदी पर ब्रिज बना है यह पुल करीब चार दशक पुराना हो गया है। इसके अलावा पुल की भार क्षमता भी कम है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग ने यहां नए पुल बनाने की योजना बनाई। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन
Dehradun: भूख हड़ताल पर बैठे उत्तराखंड बेरोजगार संघ के युवाओं का टूटा सब्र, परेड मैदान में टंकी पर चढ़े
विज्ञापन
एनएच के अधिकारियों के अनुसार पुल निर्माण के लिए मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता दयानंद कहते हैं कि चमोली से गोपेश्वर जाने वाले मार्ग पर अलकनंदा नदी पर बना पुल पुराना हो चुका है। नए पुल का प्रस्ताव मंजूर होने के बाद डीपीआर गठन समेत अन्य प्रक्रियाओं को शुरू किया जा रहा है। पुल निर्माण में करीब दो साल का समय लगेगा। यह पुल वर्तमान पुल की तुलना में अधिक चौड़ा और अधिक भार क्षमता का होगा।
विज्ञापन