फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Mukhtar Abbas Naqvi inaugurated India 30th Hunar Haat fair in Dehradun

हुनर हाट मेला: मुख्तार अब्बास नकवी बोले- हुनरमंद लोग वेस्ट को बेस्ट में बदलकर स्वरोजगार को दे रहे बढ़ावा

Fri, 29 Oct 2021 08:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Oct 2021 08:03 PM IST
सार

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने देहरादून में देश के 30 वें हुनर हाट मेले का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Mukhtar Abbas Naqvi inaugurated India 30th Hunar Haat fair in Dehradun
हुनर हाट मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुनरमंद लोग वेस्ट को बेस्ट में बदलकर स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं। यह कहना है केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का। उन्होंने यह बात देहरादून के बन्नू स्कूल रेसकोर्स में देश के 30 वें हुनर हाट मेले का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देशभर में हुनर हाट मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा कि देहरादून में यह मेला 10 दिनों तक चलेगा। हुनर हाट के माध्यम से अभी तक लगभग छह लाख शिल्पकारों एवं कारीगरों को रोजगार के अवसर मिले हैं। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के हस्तशिल्प कलाओं को देख सकते हैं। विभिन्न राज्यों के पकवानों के स्टॉल लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हुनर हाट मेले में 30 से अधिक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक हस्त शिल्पकारों एवं हुनरमंदों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हुनर हाट मेले का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। इससे जहां बाजारों को उत्पाद मिलेगा वहीं उत्पादों को बाजार मिलेगा। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए भी इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में वन डिस्ट्रिक टू प्रोडक्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेलों के आयोजन से हस्तशिल्प एवं हस्तकला को प्रोत्साहन मिलेगा

उत्तराखंड के जनजातीय क्षेत्रों में अनेक हुनरमंद लोग हैं। उन्होंने केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री से अनुरोध किया कि इन हुनरमंद लोगों के उत्पादों के लिए बाजार मिल सके इसके लिए केन्द्र से कोई योजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उत्तराखंड पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य में पर्यटन को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ी है। 

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के मेलों के आयोजन से हस्तशिल्प एवं हस्तकला को प्रोत्साहन मिलेगा और हुनरमंदों को एक-दूसरे से अनुभवों को साझा करने का मौका भी लगेगा। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वोकल फॉर लोकल की दिशा में यह अच्छा प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रत्येक विभागों द्वारा योजनाएं चलाकर लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने विश्वकर्मा वाटिका एवं विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक हरबंस कपूर, शक्ति लाल शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महामंत्री संगठन अजय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, बलजीत सोनी, केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों की सचिव रेणुका देवी मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed