फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News MP Dimple Yadav will be made in charge of Uttarakhand samajwadi party Soon

Uttarakhand: सांसद डिंपल यादव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाएगी सपा, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

Sun, 03 Mar 2024 11:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Mar 2024 11:07 PM IST
सार

लखनऊ में आयोजित बैठक में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए डिंपल यादव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाए जाने की मांग पर हामी भर दी।

विज्ञापन
Uttarakhand News MP Dimple Yadav will be made in charge of Uttarakhand samajwadi party Soon
डिंपल यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

समाजवादी पार्टी मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाने जा रही है। जल्द ही इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। दरअसल, लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक से लौटकर सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में एक वैचारिक विकल्प के रूप में उतर कर खड़ी हो चुकी है।

विज्ञापन


आज भी पहाड़ से राजधानी जाने के लिए उत्तर प्रदेश की सड़क का इस्तेमाल करना पड़ता है। राज्य के पास राजधानी जाने के लिए राज्य की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। जबकि उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए बरेली से किच्छा मार्ग बनाकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी के नाम कर जन्मदिन का तोहफा अखिलेश यादव ने प्रदेश को दिया था।
विज्ञापन


Uttarakhand: कल होगी धामी मंत्रिमंडल की बैठक, लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट समेत कई बड़े फैसले संभ

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand News MP Dimple Yadav will be made in charge of Uttarakhand samajwadi party Soon

इस दौरान उन्होंने डिंपल यादव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाए जाने की मांग रखी। जिस पर मंच से ही अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए हामी भर दी। कहा कि जल्द ही इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में सभी सीटो पर सपा कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। 

बता दें कि डिंपल यादव का उत्तराखंड से खास कनेक्शन है। उनका जन्म वैसे तो 1978 में पुणे में हुआ था। लेकिन उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ा है। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल आरसीएस रावत और माता चंपा रावत उत्तराखंड के काशीपुर में ही रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed