फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : Rajya Sabha MP Anil Baluni becomes BJP national chief spokesperson

उत्तराखंड : सांसद अनिल बलूनी का बढ़ा कद, बने भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता 

Sat, 26 Sep 2020 08:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Sep 2020 08:32 PM IST
सार

  • जेटली और रविशंकर के बाद तीसरे नेता जो मीडिया प्रमुख के साथ मुख्य प्रवक्ता भी बनें
  • उत्तराखंड के महेंद्र पांडेय को भी नड्डा की टीम जगह, प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

विज्ञापन
Uttarakhand news :  Rajya Sabha MP Anil Baluni becomes BJP national chief spokesperson
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी - फोटो : file photo

विस्तार

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को भाजपा का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी के दिग्गज नेता स्व. अरुण जेटली और रवि शंकर प्रसाद के बाद बलूनी पार्टी के ऐसे तीसरे नेता हैं, जो राष्ट्रीय संगठन के मीडिया प्रमुख के साथ मुख्य प्रवक्ता की दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस अहम जिम्मेदारी के बाद केंद्रीय संगठन में बलूनी का कद और बढ़ गया है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में उत्तराखंड मूल के महेंद्र पांडेय को भी जगह मिली है। पांडेय को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव बनाया गया है। पांडेय लंबे समय से केंद्रीय स्तर पर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तराखंड सांसद अनिल बलूनी और पांडेय को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी, पार्टी को उच्चतम शिखर तक पहुंचाने के लिए अपना पूरा योगदान देंगे। भगत ने राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश को दोबारा यही जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन पहले की तरह सतत मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर संवेदनशील बलूनी

कैंसर को मात देकर पूरी जीवटता के साथ सांसद और राष्ट्रीय मीडिया का दायित्व कुशलतापूर्वक निभाने वाले बलूनी उत्तराखंड के सरोकारों को लेकर हमेशा संवेदनशील रहे हैं। केंद्रीय संगठन की तमाम व्यस्तता के बावजूद वह राज्य की समस्याओं के समाधान का प्रयास करते रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों के माध्यम से उन्होंने राज्य हित के कई मसलों का समाधान कराया है। 


अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने की हमें बहुत खुशी है। इससे उत्तराखंड का सम्मान बढ़ा है। वह राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की लगातार सेवा कर रहे हैं। सांसद की भूमिका में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।
- बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

यह सांसद बलूनी की योग्यता का प्रमाण है कि उन्हें रवि शंकर प्रसाद व स्व.अरुण जेटली के बाद मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख बनाया गया है।
- डॉ.देवेंद्र भसीन, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed