फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News more than 60 impersonators have been arrested CM Dhami said Operation Kalanemi will continue

Operation Kalanemi: अब तक 60 से अधिक छद्म वेषधारी गिरफ्तार, सीएम धामी बोले-ऑपरेशन कालनेमि जारी रहेगा

Sun, 13 Jul 2025 02:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Jul 2025 02:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप और अस्तित्व को बचाने के संकल्प पर वह अडिग हैं, यह प्रयास अनवरत जारी रहेगा। लैंड जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News more than 60 impersonators have been arrested CM Dhami said Operation Kalanemi will continue
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऑपरेशन कालनेमि के तहत अब तक 60 से अधिक छद्म वेषधारी गिरफ्तार हो चुके हैं। प्रदेश सरकार देवभूमि के देवत्व को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पवित्र सावन मास व चारधाम यात्रा के दौरान ऑपरेशन कालनेमि पूरी गहनता से जारी रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईआरडीटी ऑडिटोरियम में हिमालयन हेरिटेज सोसाइटी की ओर से आयोजित भगवती सुरकंडा मां दिव्य जागर विमोचन समारोह में यह विचार रखे। उन्होंने जागर गायक प्रीतम भरतवाण के सुरकंडा देवी पर जागर का विमोचन भी किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप और अस्तित्व को बचाने के संकल्प पर वह अडिग हैं, यह प्रयास अनवरत जारी रहेगा। लैंड जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सीएम ने राजकीय सेवाओं के चयन में पारदर्शिता व विश्वनीयता पर बात करते हुए कहा कि अब राज्य में सरकारी सेवाओं में चयन का आधार केवल और केवल मेरिट, प्रतिभा व योग्यता है, इसलिये राजकीय सेवाओं में आने के इच्छुक युवा पूरे विश्वास एवं लगन से परीक्षाओं की तैयारी करें, उनका भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जागरों के माध्यम से हमारे पूर्वजों ने प्रकृति, पर्वत, नदियों और देवशक्तियों के साथ संवाद स्थापित किया। हमारी ये जागर परंपरा वेद मंत्रों जितनी ही पावन है, जिसे केवल गाया ही नहीं जाता बल्कि अनुभव भी किया जाता है। जागर में शब्द नहीं बल्कि शक्ति होती है, प्रत्येक बोल, प्रत्येक ताल और ढोल की थाप में एक आध्यात्मिक शक्ति होती है, जो देवत्व को आमंत्रित करती है। इसलिए इस प्रकार के प्रयासों को प्रोत्साहन देना हम सभी का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: नेपाल सीमा से करोड़ों की MDMA ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार, पहली बार पकड़ी गई इतनी बड़ी खेप

Trending Videos

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां सुरकंडा देवी, हमारी लोक आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक हैं, उनके इतिहास, महिमा और गौरवशाली कथा को चलचित्रों के माध्यम से जीवंत रूप देने का जो अद्भुत कार्य हमारे प्रदेश के महान लोक गायक पद्म श्री प्रीतम भरतवाण जी ने किया है, वह अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रीतम भरतवाण का यह प्रयास न केवल मां सुरकंडा की महिमा को जन-जन तक पहुंचाएगा, बल्कि हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

52 शक्तिपीठों में से एक मां सुरकंडा देवी का मंदिर लोगों की श्रद्धा और शक्ति का केंद्र है। सदियों से यहां पर लोकगाथाएं गाई जाती रही हैं, जागर गाए जाते रहे हैं। आज, जब इस अमूल्य धरोहर को संगीत, चलचित्र, और सांस्कृतिक शिल्प के माध्यम से संजोया गया है, तो यह प्रयास अत्यंत ही सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि राज्य के लोग हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहें और उत्तराखंड की लोक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराएं और विरासत हमारी आत्मा का हिस्सा हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जागर गायक प्रीतम भारतवाण सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed