फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Mining mafia dug up land of medical college in Kotdwar

Uttarakhand: कोटद्वार में खनन माफिया ने खोद डाली मेडिकल कॉलेज की जमीन, 15 से 20 फीट तक गहरे गड्ढे बने

Fri, 18 Aug 2023 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Aug 2023 04:00 AM IST
सार

विभागीय जांच में मामले का खुलासा होने के बाद शासन ने पौड़ी के डीएम को तत्काल अवैध खनन रोकने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Mining mafia dug up land of medical college in Kotdwar
अवैध खनन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित जमीन को माफिया ने अवैध खनन कर खोद डाला। चिकित्सा शिक्षा विभाग को आवंटित 192 बीघा भूमि पर अवैध खनन के कारण 15 से 20 फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं।

विज्ञापन


जमीन के चारों तरफ बनी चाहरदीवारी का 70 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो चुका है। विभागीय जांच में यह खुलासा होने के बाद शासन ने पौड़ी के डीएम को तत्काल अवैध खनन रोकने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand High Court: कोटद्वार में अवैध खनन पर रोक, क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत का प्लान बनाने के भी निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में प्रदेश सरकार ने कोटद्वार क्षेत्र में राजकीय मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किया था। इसके निर्माण के लिए कलाल घाटी के लक्षमपुर में सरकारी भूमि चिन्हित कर चिकित्सा शिक्षा विभाग को आवंटित की थी। कांग्रेस सरकार के समय मेडिकल कॉलेज के लिए चार करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया था। जिससे चयनित जमीन में चाहरदीवारी व ट्यूबवेल का काम किया गया था। लेकिन अब ट्यूबवेल भी नहीं दिख रहा है।

आवंटित सरकारी जमीन पर मेडिकल कॉलेज तो नहीं बन पाया, लेकिन माफिया ने इसे खनन का पट्टा बना दिया। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता ने जमीन का निरीक्षण का विभाग को जो रिपोर्ट सौंपी, उसमें खनन की पुष्टि हुई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी पौड़ी को पत्र लिख दिया है।

कोटद्वार में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध खनन का मामला सामने आया है, इसे रोकने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।
-डॉ. आर राजेश कुमार, सचिव, स्वास्थ्य

यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध खनन हो रहा है तो आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-आशीष चौहान, डीएम, पौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed