फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Meeting between Tourism Development Council and Buddha Airlines of Nepal

Uttarakhand: हवाई सेवा से उत्तराखंड और नेपाल के बीच पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, निवेश को लेकर भी हुई चर्चा

Fri, 11 Nov 2022 08:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Nov 2022 08:19 PM IST
सार

वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक विंग) कर्नल अश्विनी पुंडीर ने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की आय का मुख्य स्रोत है। इससे लाखों लोगों की आजीविका व रोजगार जुड़ा है। पहाड़ी राज्य होने के नाते हम हवाई सेवा के महत्व को समझते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Meeting between Tourism Development Council and Buddha Airlines of Nepal
हवाई सेवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड और नेपाल के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निवेश की संभावनाओं पर शुक्रवार को पर्यटन विकास परिषद और नेपाल के बुद्धा एयर लाइंस के बीच बैठक में चर्चा की गई। दोनों के बीच हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन


वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक विंग) कर्नल अश्विनी पुंडीर ने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की आय का मुख्य स्रोत है। इससे लाखों लोगों की आजीविका व रोजगार जुड़ा है। पहाड़ी राज्य होने के नाते हम हवाई सेवा के महत्व को समझते हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड और नेपाल के बीच शुरू होने वाली हवाई सेवा दोनों के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व बुद्धा एयरलाइंस के अधिकारियों से पहले ही बात कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न थीम आधारित सर्किट जैसे आध्यात्मिक, धार्मिक सर्किट, साहसिक सर्किट, संस्कृति, विरासत, ग्रामीण पर्यटन सर्किट को विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में ट्रेकिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र सरकार समर्थित स्वदेश दर्शन योजना के तहत, उत्तराखंड को इको टूरिज्म के रूप में नई पहचान मिली है।


अपर निदेशक पूनम चंद ने कहा कि राज्य की ईज ऑफ डूइंग रैंकिंग 2015 में 23वीं रैंक से बढ़कर 2020 में 11वीं रैंक हो गई है। पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बेहतर व आसान बनाने के लिए विभाग की ओर से नई पर्यटन नीति तैयार की जा रही है। बुद्धा एयर लाइंस के सदस्य योगराज ने उत्तराखंड और नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने और निवेश करने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed