फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Many investors ready to invest in AYUSH and wellness Sector

Uttarakhand: आयुष और वेलनेस में निवेश के लिए तैयार कई निवेशक, स्थानीय लोगों को भी मिलेगा रोजगार

Sun, 10 Dec 2023 10:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Dec 2023 10:28 PM IST
सार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आयुष वेलनेस, आयुष शिक्षा और विनिर्माण में निवेश के लिए प्रदेश सरकार ने 5800 करोड़ के प्रस्ताव पर एमओयू किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Many investors ready to invest in AYUSH and wellness Sector
दून के मसरास पट्टी में वेलनेस रिट्रीट का प्रस्तावित मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष एवं वेलनेस क्षेत्र में उत्तराखंड निवेश के लिए आकर्षक डेस्टिनेशन बन रहा है। कई कंपनियों ने आयुष वेलनेस में निवेश को धरातल पर उतारने के लिए काम शुरू कर दिया है। उत्तरकाशी के डुंडा में वेलनेस रिजॉर्ट और पछूवा दून के मसरास पट्टी में वेलनेस रिट्रीट बनाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन


वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आयुष वेलनेस, आयुष शिक्षा और विनिर्माण में निवेश के लिए प्रदेश सरकार ने 5800 करोड़ के प्रस्ताव पर एमओयू किया है। कई निवेशकों ने अपने निवेश प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए काम शुरू कर दिया है। महर्षि आयुर्वेद उत्तरकाशी के डुंडा में फाइव स्टार वेलनेस रिजॉर्ट बनाएगी। इसके लिए जमीन मिल चुकी है।
विज्ञापन


Investors summit:  विंटर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होंगे टिंबरसैंण महादेव, एस्ट्रो टूरिज्म-एयर सफारी पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि ओम कल्याणम ने पछुवा दून के मसरास पट्टी में वेलनेस रिट्रीट का डिजाइन तैयार लिया है। जहां पर पर्यटकों को एस्ट्रोलॉजी, अघ्यात्म, वेलनेस, आयुर्वेद चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। वेलनेस रिट्रीट को विकसित करने के लिए ओम कल्याणम ने केरल की शांति सिटी तकनीकी सहयोग के लिए अनुबंध किया है। इसके अलावा मिडास ग्रुप भी उत्तराखंड में वेलनेस सिटी बनाने के लिए जमीन तलाश रही है।

उत्तराखंड बनेगा आयुष एवं वेलनेस का हब
उत्तराखंड में आयुष एवं वेलनेस की काफी संभावनाएं हैं। देश-दुनिया के निवेशक इस क्षेत्र में निवेश के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आयुष वेलनेस में निवेश से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही सेवा क्षेत्र में निवेश से राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

आयुष वेलनेस में निवेश के लिए उत्तराखंड डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। प्रदेश सरकार की नीतियां और राज्य की आबोहवा और नैसर्गिक सुंदरता निवेशकों को काफी पसंद आ रहा है। कई निवेशकों ने निवेश प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए काम शुरू कर दिया है।
-डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव आयुष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed