फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Many areas will now come to the regular police from revenue Police

Uttarakhand: राजस्व से रेगुलर पुलिस के पास आएंगे कई क्षेत्र, पहले थाने-चौकियों के पास वाले इलाके होंगे शामिल

Sun, 25 Sep 2022 12:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Sep 2022 12:09 PM IST
सार

राजस्व पुलिस के पास रेगुलर पुलिस जैसा न तो अपराध की जांच का अनुभव होता है और न तकनीक। राज्य बनने के बाद से बाहरी लोगों की संख्या अचानक से बढ़ने लगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Many areas will now come to the regular police from revenue Police
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंकिता हत्याकांड के बाद एक सदी पुरानी राजस्व पुलिस के अब दिन लदने की तैयारी शुरू हो गई है। सीएम ने ज्यादा अपराध और बाहरी लोगों की अधिक संख्या वाले क्षेत्रों से राजस्व को हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पुलिस विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है। मुख्यालय एक सप्ताह के भीतर ड्राफ्ट शासन को सौंप सकता है।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस के पास रेगुलर पुलिस जैसा न तो अपराध की जांच का अनुभव होता है और न तकनीक। राज्य बनने के बाद से बाहरी लोगों की संख्या अचानक से बढ़ने लगी। सामान्य अपराध से लेकर आधुनिक साइबर क्राइम और नशा तस्करी भी होने लगी।
विज्ञापन


Ankita Murder Case: डर्टी गेम का अड्डा बनते जा रहे उत्तराखंड के रिजॉर्ट, हर जिले में गतिविधियां जांचेगी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके लिए प्रस्ताव भेजे गए कि इन क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस के हवाले कर दिया जाए, मगर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। चार साल पहले हाईकोर्ट ने भी इस व्यवस्था को छह माह के भीतर खत्म करने के आदेश दिए, मगर सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई। अब अंकिता हत्याकांड के बाद इस व्यवस्था पर फिर से सवाल उठने लगे। राजस्व पुलिस के रवैये से पूरे प्रदेश में इस हत्याकांड के बाद से बवाल हो गया।


चार दिन तक राजस्व पुलिस की ओर से कोई तहकीकात नहीं की गई, जबकि रेगुलर पुलिस के पास मामला आते ही 12 घंटे में ही सारी कहानी सामने आ गई। रिजार्ट के कुछ कर्मियों से पूछताछ के बाद सारा सच सामने आ गया। राजस्व पुलिस के इस रवैये को देखते हुए सीएम ने भी बड़ा निर्णय लिया है। डीजीपी ने बताया कि इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है। शुरुआत में सिर्फ उन इलाकों को लिया जाएगा, जहां बीते वर्षों में अपराध बढ़े हैं। कई इलाके ऐसे हैं जहां पर बाहरी लोगों का आवागमन अधिक होता है। बताया कि इन इलाकों की सूची बनाकर एक महीने में शासन को भेज दी जाएगी। शासन के निर्देशानुसार इन क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में दे दिया जाएगा। 

शुरू में थाने-चौकियों के पास वाले क्षेत्र होंगे शामिल 
कई ऐसे इलाके भी राजस्व पुलिस के अधिकार में हैं, जहां से थोड़ी दूरी पर ही रेगुलर पुलिस के थाने-चौकी हैं। अंकिता जिस जगह से गायब हुई, वह भी लक्ष्मण झूला थाने से 10-12 किमी की परिधि में ही है। दून के त्यूनी, चकराता आदि बहुत से क्षेत्र भी राजस्व पुलिस के अधिकार में आते हैं। ऐसे में शुरुआत में इन्हीं क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed