फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Manish Khanduri joins BJP

Manish Khanduri: भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

Sat, 09 Mar 2024 04:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 09 Mar 2024 04:52 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व नेता मनीष खंडूड़ी ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  ने मनीष खंडूड़ी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Manish Khanduri joins BJP
भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी ने शनिवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली है। देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मनीष खंडूड़ी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बता दें कि, मनीष खंडूड़ी ने आठ मार्च को ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन


देहरादून महानगर भाजपा कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- हमें खुशी है कि मनीष खंडूड़ी भाजपा में आए। देश के विकास में पीएम मोदी के समर्थन में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में है। मान सम्मान का पूरा ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन


ये पढ़ें- 205 बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़: 35 साल बाद भी बरामदे में बैठकर पढ़ने को मजबूर छात्र-छात्राएं, जानें मामल

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष खंडूड़ी ने भाजपा की सदस्यता देने पर कहा कि वह राजनीति में किसी निजी कारणों से नहीं आए है, ये उनके लिए संघर्ष का रास्ता रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद गढ़वल सीट जहां छोड़कर आया हूं वहां भी अच्छे लोग हैं। लेकिन राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ही सही प्लेटफार्म है। मैं ना टिकट के लिए आया हूं और ना ही पद मांगा। मैं किसी निजी स्वार्थ के लिए भाजपा में नहीं आया हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित हूं। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव है। राज्य के विकास में उनका अहम योगदान है।

कौन हैं मनीष खंडूड़ी
मनीष खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे और उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के भाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed