{"_id":"6537da88fe2906d715032115","slug":"uttarakhand-news-maneka-gandhi-appreciate-khushi-from-uttarkashi-for-animals-sewa-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जानवरों की सेवा कर रही खुशी को मेनका गांधी ने सराहा, फोन पर बात कर की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जानवरों की सेवा कर रही खुशी को मेनका गांधी ने सराहा, फोन पर बात कर की तारीफ
Tue, 24 Oct 2023 08:29 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 24 Oct 2023 08:29 PM IST
सार
हाल में, अमर उजाला ने नवरात्र पर नारी शक्ति नौ देवियों में बेजुबान जानवरों का सहारा है खुशी शीर्षक से खुशी की निस्वार्थ सेवा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
खुशी को मेनका गांधी ने सराहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पशु अधिकारों के लिए काम करने वालीं भाजपा सांसद मेनका गांधी ने उत्तरकाशी में जानवरों के लिए काम कर रहीं खुशी नौटियाल की सराहना की है। मेनका ने खुशी से फोन पर बात की ओर उन्हें पांच हजार रुपये की धनराशि भेंट करने की बात कही।
विज्ञापन
दरअसल जिला मुख्यालय के ज्ञानसू निवासी बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा खुशी बेसहारा जानवरों की सेवा कर रही हैं। वे सड़क हादसे में घायल कुत्तों व गायों की मरहम पट्टी करती हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें अपने घर पर भी रखती हैं। हाल में, अमर उजाला ने नवरात्र पर नारी शक्ति नौ देवियों में बेजुबान जानवरों का सहारा है खुशी शीर्षक से खुशी की निस्वार्थ सेवा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
Dussehra 2023: उत्तराखंड में दशहरे की धूम, रिमोट का बटन दबाते ही धू-धू कर जल उठा रावण, तस्वीरें
विज्ञापन
जिसके बाद सोमवार को मेनका गांधी ने खुशी से बात की। मेनका ने डीएम अभिषेक रूहेला को कॉन्फ्रेंस पर लेकर जनपद में सड़क हादसे में घायल जानवरों के उपचार के लिए शेल्टर बनाने के लिए कहा। मेनका गांधी से बात करने के बाद उत्साहित खुशी ने आगे भी बेजुबान जानवरों की सेवा जारी रखने की बात कही है। खुशी ने बताया कि इस काम में उनके शिक्षक पिता सतेंद्र नौटियाल, मां विजयलक्ष्मी और छोटी बहन खुशहाली भी पूरी मदद करते हैं। इधर, जिलाधिकारी ने भी खुशी की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।