{"_id":"660d63ae4bc84458b70ad453","slug":"uttarakhand-news-mahendra-bhatt-comment-on-viral-news-of-harak-singh-rawat-s-return-to-bjp-2024-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हरक सिंह रावत की भाजपा में वापसी की चर्चाओं पर क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष भट्ट? कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हरक सिंह रावत की भाजपा में वापसी की चर्चाओं पर क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष भट्ट? कही बड़ी बात
Wed, 03 Apr 2024 07:51 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 03 Apr 2024 07:51 PM IST
सार
Uttarakhand News: पिछले कुछ दिनों से हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की संभावना से जुड़ी चर्चाएं गरमा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी खबरें खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इन्कार करते हुए कहा, हरक सिंह रावत की भाजपा की ज्वाइनिंग का सवाल ही नहीं है। कहा, हरक सिंह का निष्कासन केंद्रीय नेतृत्व ने किया है। उनकी ज्वाइनिंग के बारे में निर्णय केंद्र ही लेगा।
विज्ञापन
भट्ट प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की संभावना से जुड़ी चर्चाएं गरमा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी खबरें खूब वायरल हो रही हैं। हरक सिंह रावत और उनकी पुत्र वधू अनुकृति गुसाईं ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand News: पांच को देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
विज्ञापन
अनुकृति लैंसडौन विस सीट से 2022 में विस चुनाव लड़ी थी। वह अब कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हैं। उनके इस्तीफा के बाद सियासी हलकों में इन चर्चाओं ने खासा जोर पकड़ा था कि वह भाजपा में शामिल हो जाएंगी। उनके साथ हरक सिंह की भी भाजपा में ज्वाइनिंग की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने इन्कार कर इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है।