{"_id":"64f6e1f337b5564ba20ea778","slug":"uttarakhand-news-leopard-killed-four-year-old-girl-child-in-srinagar-garhwal-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: श्रीनगर में गुलदार की दहशत, दादी की गोद से चार साल की बच्ची को खींचकर बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: श्रीनगर में गुलदार की दहशत, दादी की गोद से चार साल की बच्ची को खींचकर बनाया निवाला
Tue, 05 Sep 2023 01:43 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:43 PM IST
सार
ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने व मारे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इसके आदेश जारी नहीं होंगे बच्ची का शव नहीं उठाया जाएगा।
विज्ञापन
गुलदार के हमले में बच्ची की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में श्रीनगर में गुलदार की दहशत बनी हुई है। विकासखंड खिर्सू के ढिकाल गांव में दिनदहाड़े गुलदार ने दादी की गोद से छीन कर चार वर्ष की बच्ची को निवाला बना लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। बच्ची के माता-पिता और दादा घरेलू सामान की खरीदारी के लिए श्रीनगर पहुंचे थे।
विज्ञापन
घर में बच्ची दादी के साथ थी। दोनों आंगन में बैठे थे, तभी गुलदार ने बच्ची पर झपट्टा मारा और उसे निवाला बना लिया। बता दें कि कुछ दिन पहले बुघाणी रोड पर गुलदार के तीन शावक दिखे थे। आज चौरास में भी गुलदार दिखाई दिया।
विज्ञापन
Uttarakhand: अक्तूबर से मिल सकती कैशलेस जांच व दवाइयों की सुविधा, तीन लाख से ज्यादा कर्मियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया हंगामा
उधर, ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने व मारे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इसके आदेश जारी नहीं होंगे बच्ची का शव नहीं उठाया जाएगा।