फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News Leopard found dead in Chamoli Pokhri area for second consecutive day

उत्तराखंड: चमोली के पोखरी क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी मृत मिला गुलदार, वन विभाग में मचा हड़कंप

Mon, 02 Oct 2023 02:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Oct 2023 02:07 PM IST
सार

Uttarakhand News : पोखरी रेंज में पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर रविवार को भी सड़क किनारे करीब एक वर्ष के गुलदार का शव पड़ा मिला था।
 

विज्ञापन
Uttarakhand News Leopard found dead in Chamoli Pokhri area for second consecutive day
मृत मिला गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चमोली के पोखरी क्षेत्र में सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी एक गुलदार मृत मिला। गुलदार का शव मिलने की सूचना से बन विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, केदारनाथ वन प्रभाग के नागनाथ पोखरी रेंज में पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी गांव के समीप खेतों में पांच वर्षीय मादा गुलदार का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। रविवार को भी इसी मोटर मार्ग पर सड़क किनारे करीब एक वर्ष के गुलदार का शव पड़ा मिला था।

विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन गुलदार का शव मिलने से वन विभाग के हाथ पांव फूल गए। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।
विज्ञापन


हरिद्वार: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, चालक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही गुलदारों की मौत के मामले में कुछ कहा जा सकता है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर गुलदार का शव कब्जे में लिया गया है। गुलदार के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों गुलदारों के मौत का कारण सामने आ पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed