फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Leopard found dead after attack on two woman in tehri

Tehri: खेत में मृत मिला दो महिलाओं पर हमला करने वाला गुलदार, भूख से मौत की आशंका

Thu, 25 Aug 2022 07:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Aug 2022 07:43 PM IST
सार

कुड़ी गांव के प्रधान सुंदर सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे जमुना देवी (30) पत्नी गजेंद्र सिंह रावत गांव की कैड़ी गाड़ तोक से जंगल की ओर घास लेने जा रही थी। तभी वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Leopard found dead after attack on two woman in tehri
मृत मिला गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी में भदूरा पट्टी के कुड़ी गांव की दो महिलाएं गुलदार की हमले में घायल हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में भर्ती किया गया है। अपराह्न बाद वन विभाग की टीम को गुलदार घटना स्थल के समीप ही खेतों में मृत पाया। वन विभाग के अधिकारी आशंका वक्त कर रहे है कि भूख से गुलदार की मौत हुई होगी। 

विज्ञापन


कुड़ी गांव के प्रधान सुंदर सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे जमुना देवी (30) पत्नी गजेंद्र सिंह रावत गांव की कैड़ी गाड़ तोक से जंगल की ओर घास लेने जा रही थी। तभी वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने और अन्य लोगों के वहां पहुंचने पर गुलदार भाग निकला। बताया कि कुछ देर बार गांव की रेखा देवी पत्नी रमेश लाल भी इसी जंगल में घास लेने जा रही थी। गुलदार ने उस पर भी हमला कर दिया। किसी तरह महिला ने जान बचाई। ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को सीएचसी चौंड में भर्ती कराया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुलभूषण त्यागी ने बताया कि दोनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम कुड़ी गांव के कैड़ी गाड़ तोक पहुंची। आसपास गुलदार की तलाशी के दौरान शाम करीब चार बजे गुलदार खेत में मृत मिला। वन रेंज अधिकारी मुकेश रतूड़ी ने बताया कि मृत गुलदार की उम्र दो से तीन साल के लगभग होगी। गुलदार का पेट सूखा हुआ है। हो सकता है भूख से गुलदार की मौत हुई होगी। उसके शरीर पर चोट के कोई भी निशान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुगड्डा के पास चलती बाइक पर झपटा गुलदार, दो घायल

सरकारी अस्पताल के पास पौड़ी हाईवे के मोड़ पर गुलदार ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह बाइक तेज क आगे बढ़ गए। घायल युवकों का स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में प्राथमिक उपचार कराया गया। 

डॉ. फिरोज ने बताया कि दोनों युवकों के पांव पर गुलदार के दांत और पंजे से गहरे जख्म हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कोटद्वार बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इससे पहले भी 19 जुलाई को बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही रीना देवी (38) पर गुलदार ने हमला कर मार डाला था।

वन विभाग ने गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ लिया था। ग्राम धरासू निवासी कमल चौहान (32) और हरेंद्र चौहान (24) बाइक पर सवार हो देहरादून जा रहे थे। जमणया बैंड के समीप झाड़ी में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, किस्मत से उनकी जान बच गई। इसी स्थान के आसपास फतेहपुर से फरीदाबाद लौट रहे पर्यटक अमित सिंह की कार पर भी गुलदार ने हमला किया था।

लैंसडौन में गुलदार से डरे लोगों ने की पिंजरा लगाने की मांग
लैंसडौन में सक्रिय गुलदार के तीन लोगों पर हमला करने के बाद डरे लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। गुलदार नगर के कई क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। एक माह के अंतराल में गुलदार के हमलों में 2 सैनिक घायल हुए हैं, जबकि एक बाइक सवार युवक का पीछा कर गुलदार ने हमले का प्रयास किया। वन विभाग की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त की जा रही है। लैंसडौन के रेंज अधिकारी बीडी तिवारी ने बताया कि गुलदार को पिंजरे में कैद करने के लिए शासन से अनुमति होनी जरूरी है। उसके बाद की कार्रवाई की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed