फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : land law demand in uttarakhand, ukd protest

उत्तराखंड : भू-कानून की मांग तेज, राज्य में अनुच्छेद- 371 लागू करने की मांग को लेकर उक्रांद ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Jul 2021 12:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Jul 2021 12:49 PM IST
सार

दूसरे राज्यों के लोगों द्वारा की जा रही जमीनों की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई जाए। 

विज्ञापन
uttarakhand news : land law demand in uttarakhand, ukd protest
उत्तराखंड क्रांति दल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य में अनुच्छेद- 371 लागू करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वरिष्ठ नेता जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि राज्य गठन के बाद नियोजन एवं नीतियां राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप नहीं बन पाई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज भी पूरा राज्य विकास से कोसों दूर हैं। राज्य के मूल निवासी यहां के प्राकृतिक संसाधनों से भी दूर हो गए हैं। राज्य में कई प्रकार के माफिया सक्रिय हैं। भू-माफियाओं ने तो यहां के जंगल, कृषि और नजूल भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसे तत्काल रोके जाने की जरूरत है। कहा कि राज्य में अनुच्छेद-371 लागू करना आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार प्रस्ताव बनाकर अनुच्छेद-371 में प्रावधान कराए कि राज्य में शिक्षा, रोजगार एवं भूमि पर केवल राज्य के लोगोें का अधिकार हो। दूसरे राज्यों के लोगों द्वारा की जा रही जमीनों की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में केंद्रीय महामंत्री बहादुर सिंह रावत, दीपक रावत, उत्तम सिंह, शिव प्रसाद, समीर मुंडाप्पी, संजय बहुगुणा, प्रताप कुंवर, सुनील ध्यानी, कमल कांत, गणेश काला, मीनाक्षी सिंह, सुलोचना, केंद्रपाल, सीमा रावत, अनूप पंवार, पुष्कर सिंह, राजेंद्र गुसाईं, राजेंद्र बिष्ट, दिनेश नेगी, दीपक, वीरेंद्र शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed