फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Lakhs of rupees were spent on consultancy now look at new options Rishikesh bypass route

Uttarakhand News: सरकारी सिस्टम का ऐसा कामकाज...लाखों रुपये कंसलटेंसी में हुए खर्च, अब देखेंगे नए विकल्प

Fri, 11 Apr 2025 11:25 AM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Apr 2025 11:25 AM IST
सार

एक दशक बाद फिर से ऋषिकेश बाईपास के रास्ते की तलाश होगी। यमुनोत्री मार्ग पर ओजरी में प्रस्तावित टनल की जगह अब वैकल्पिक मार्ग पर फोकस किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Lakhs of rupees were spent on consultancy now look at new options Rishikesh bypass route
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सरकारी सिस्टम कामकाज कैसे होता है, उसे राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रस्तावित ऋषिकेश बाईपास और ओजरी में टनल की योजना से समझा जा सकता है। इन योजनाओं पर लंबी कवायद के बाद धरातल पर काम शुरू होने की आस बढ़ी थी लेकिन अब फिर से ब्रेक लग गया है।

विज्ञापन


ऋषिकेश बाईपास के लिए नए सिरे से नए रास्ते की तलाश होगी, तो वहीं अब ओजरी में ट्विन टनल की जगह सड़क निर्माण की संभावना को देखा जा रहा है। जबकि इस योजना को तैयार करने की बाहरी संस्था से कंसलटेंसी प्राप्त करने में ही करीब 15 लाख खर्च हो गए।
विज्ञापन


10 साल पहले ऋषिकेश में बाईपास की योजना बनाई गई
अब नई योजनाएं बनती हैं तो फिर बाहरी संस्था के माध्यम से कंसलटेंसी प्राप्त की जाती है तो उसमें फिर से लाखों खर्च होंगे। ऋषिकेश में बाईपास की आवश्यकता को काफी समय से महसूस किया जाता रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग ने 10 साल पहले ऋषिकेश में बाईपास की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रस्तावित 17 किमी लंबे बाइपास में दो तरह से काम होना था। इसमें पहले नेपाली फार्म-नटराज चौक होते हुए ढालवाला तक एलिवेटेड सड़क बनाई जानी थी। इसके बाद से ब्रहमपुरी तक टनल बनाए जाने की योजना थी। पिछले साल एचपीसी कमेटी की अनुमति मिल गई थी। इस योजना पर 1550 करोड़ खर्च होने थे।


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2025:   पूजा अर्चना के बाद एआरटीओ कार्यालय में आज से बनेंगे ग्रीन कार्ड, दो काउंटर बनाए गए

अब एलिवेटेड रोड जहां पर बननी है, वहां पर भूमि अधिग्रहण, भवन के मुआवजे में 500 करोड़ का हिस्सा है। ऐसे में 11 किमी एलिवेटेड रोड के इस हिस्से में मंत्रालय ने नए एलाइनमेंट की संभावना देखने कहा है। इसके बाद राजस्व, वन विभाग और एनएच की टीम संयुक्त निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में संबंधित क्षेत्र में बाइपास के लिए नए एलाइनमेंट को मंत्रालय को भेजा जाएगा। अगर यह एलाइनमेंट हर मानक पर खरा उतरता है तो उसके बाद नए सिरे से डीपीआर गठन समेत अन्य प्रक्रियाओं को करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed