फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: kunwar pranav singh Champion audio viral in form of threatening MLA Sanjay Gupta

उत्तराखंड: विधायक संजय गुप्ता को धमकाने वाले अंदाज में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का ऑडियो वायरल

Sun, 10 Oct 2021 09:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर/रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर/रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Oct 2021 09:09 PM IST
सार

लक्सर में एक टायर फैक्टरी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद के दौरान सात अक्तूबर को लक्सर विधायक संजय गुप्ता कर्मचारियों के बीच धरनास्थल पर पहुंचे थे। इसकी जानकारी खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मिली तो उन्होंने संजय गुप्ता को फोन कर धमकाने वाले अंदाज में काफी भला-बुरा कहा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: kunwar pranav singh Champion audio viral in form of threatening MLA Sanjay Gupta
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अपने विधानसभा क्षेत्र में धरना दे रहे फैक्टरी कर्मचारियों के बीच बिना बताए पहुंचने पर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का लक्सर विधायक को धमकाने वाले अंदाज में फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर ऑडियो सुर्खियों में आया तो विधायक चैंपियन को वीडियो जारी कर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि संजय गुप्ता उनके भाई हैं और यह निजी वार्तालाप थी, जो सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए थी। विधायक से उनका कोई झगड़ा नहीं है।

विज्ञापन


लक्सर में एक टायर फैक्टरी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद के दौरान सात अक्तूबर को लक्सर विधायक संजय गुप्ता कर्मचारियों के बीच धरनास्थल पर पहुंचे थे। इसकी जानकारी खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मिली तो उन्होंने संजय गुप्ता को फोन कर धमकाने वाले अंदाज में काफी भला-बुरा कहा। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में चैंपियन, लक्सर विधायक के धरनास्थल पर पहुंचने पर नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा सम्मेलन: आगामी उत्तराखंड विस चुनाव का भार युवाओं के कंधों पर- मुख्यमंत्री धामी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो वे विधायक से पूछ रहे हैं कि क्या आप टायर फैक्टरी में पहुंचे हैं। लक्सर विधायक के हां जी में जवाब देने पर चैंपियन कह रहे हैं कि आज कैसे इनकी याद आ गई। पूछा कि इनके लिए विधानसभा में किसने सवाल उठाया और इनके लिए हरक सिंह से लड़ा कौन है। मैंने किया है, जो कुछ किया है। आपने कुछ नहीं किया है मान्यवर।

चैंपियन कड़े शब्दों में कह रहे हैं कि क्या आपके कहने से मान जाएंगे ये, मैं देखता हूं कैसे उठते हैं ये। जवाब में लक्सर विधायक कह रहे हैं कि मेरे पास तो कर्मचारी गए थे समझौता कराने के लिए। चैंपियन पूछ रहे हैं कि जनप्रतिनिधि होने के नाते आपने इनके लिए क्या किया। इस पर विधायक गुप्ता कह रहे हैं कि वे क्या करते, वे तो आपकी हां में हां मिला रहे हैं।

चैंपियन कह रहे हैं कि आज आप मेरी विधानसभा में इनको उठाने के लिए आ रहे हैं तो मैं इसका विरोध करता हूं। इस संबंध में मुख्यमंत्री से समय लूंगा और उनसे बात करूंगा कि आप हमारे यहां आकर हमारी मेहनत को खराब कर रहे हैं और हमारे वोटर को खराब कर रहे हैं। चैंपियन कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कह रहे हैं कि मुझे बताए बिना मेरे आंदोलन में आना आपका मेरे प्रति विरोध करना है भाईजान। तब विधायक गुप्ता कहते सुनाई दे रहे हैं कि ठीक है मैं जा रहा हूं।

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद विधायक चैंपियन ने वीडियो के जरिये सफाई दी है। उन्होंने कहा कि फिर हमारे खिलाफ साजिश हुई है। हम दो भाई आपस में स्पीकर खोलकर बात कर रहे थे। हमारे व्यक्तिगत वार्तालाप को वायरल कर दिया गया। संजय गुप्ता मेरे भाई हैं। पिछले 30 वर्षों से मेरे मित्र हैं। शुरू से ही वे उनकी चुनाव में सहायता करते आए हैं। आज भी उनके साथ है। आपस में परिवार में थोड़ी-बहुत बात हो जाती है, लेकिन वह पब्लिक नहीं होनी चाहिए। इसका उन्हें खेद है। जो भी इस ऑडियो को सुन रहे हैं, वे इसे गलत तरीके से न लें। हमारा कोई झगड़ा नहीं है। आपसी घर की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed