फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Khalistani terrorist Arsh Dalla associate arrested from Haridwar by Delhi police Special Team

Uttarakhand: खालिस्तानी आतंकी अर्शडाला का सहयोगी हरिद्वार से गिरफ्तार, अपने गांव के व्यक्ति को दिलाई थी धमकी

Tue, 28 Nov 2023 07:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Nov 2023 07:26 PM IST
सार

Uttarakhand News: अर्शडाला सुखविंदर उर्फ सुक्खी का करीबी है। सुक्खी की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस कुछ दिन पहले ही अर्शडाला के चार शूटर को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Khalistani terrorist Arsh Dalla associate arrested from Haridwar by Delhi police Special Team
आतंकी अर्शडाला का साथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ ने खालिस्तानी आतंकी अर्शप्रीत उर्फ अर्शडाला के हरिद्वार निवासी साथी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ही गांव के व्यक्ति को अर्शडाला से धमकी दिलाई और फिर रंगदारी मांगी। एसटीएफ ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मिलकर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


अर्शडाला सुखविंदर उर्फ सुक्खी का करीबी है। सुक्खी की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पहले ही अर्शडाला के चार शूटर को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी सुशील अर्शडाला की गैंग को हथियार भी सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि टिकौला (मंगलौर क्षेत्र) निवासी कविंद्र प्रमुख ने मंगलौर कोतवाली में रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। कविंद्र का कहना था कि उनके गांव के रहने वाले सुशील ने उसकी बात सिग्नल एप के माध्यम से अर्शडाला नाम के व्यक्ति से कराई थी। अर्शडाला ने उन्हें धमकी दी और रंगदारी सुशील को देने के लिए कहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: जीएसटी चोरी के खिलाफ चला अभियान, देहरादून डिवीजन में 1.50 करोड़ की वसूली

इस बीच एसटीएफ ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि अर्शप्रीत उर्फ अर्शडाला मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है। उसे पिछले साल सितंबर में आतंकी घोषित किया गया था। वह सुखविंदर गिल उर्फ सुक्खी दुने का करीबी है। सक्खी की पिछले दिनों अज्ञात बंदूधारियों ने कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि, इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई ने ली थी।

अब सुशील के बारे में पता चला कि वह अर्शडाला की गैंग को हथियार सप्लाई करता है। एसटीएफ को जानकारी मिली कि पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अर्शडाला के चार शूटर को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ही सुशील को उसके गांव टिकौला से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से इस गैंग के बारे में और भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, फिलहाल उसे न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।

सात महीने अर्शडाला के शूटर को दी थी पनाह
अर्शडाला गैंग का मुख्य शूटर राजप्रीत उर्फ राजा बम है। उसने पिछले साल पंजाब में एक व्यक्ति की हत्या की थी। इसके बाद सुशील ने राजा बम को अपने घर पनाह दी थी। वह उसके घर जनवरी 2023 से जुलाई 2023 तक रहा था। राजा बम ने ही अर्शडाला से सुशील की जान पहचान कराई थी। तब से दोनों सिग्नल एप के माध्यम से संपर्क में रहते हैं। अर्शडाला टार्गेट किलिंग को अंजाम देता है। इसके साथ ही वह खालिस्तानी आतंकियों को सीमापार से फंडिंग भी कराता है।

एक और सेलिब्रिटी की हत्या कराना चाहता है अर्शडाला
अर्शडाला को शक था कि सुक्खी की हत्या कराने में लॉरेंस विश्नोई की मदद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी एली मंगत ने की थी। ऐसे में वह एली मंगत को अपने शूटर राजा बम से मरवाना चाहता है। दिल्ली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed