फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Kedar Movie Actor Deva meets CM Pushkar singh Dhami

Kedar Movie: देशभर के सिनेमाघरों में 14 को रिलीज होगी 'केदार', एक्टर देवा ने सीएम धामी से की मुलाकात

Sun, 25 Sep 2022 05:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Sep 2022 05:42 PM IST
सार

फिल्म केदार 14 अक्तूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म स्पोर्ट्स और हेल्थ जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। फिल्म का गीत मैं ठहरा पहाड़ी जो कि उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक स्वर्गीय हीरा सिंह राणा द्वारा लिखा गया आखिरी गीत है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Kedar Movie Actor Deva meets CM Pushkar singh Dhami
सीएम धामी से मिले एक्टर देवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के परिवेश पर बनी फिल्म केदार के मुख्य अभिनेता और छोलिया मैन ऑफ उत्तराखंड के नाम से पहचान बनाने वाले अभिनेता देवा धामी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर फिल्म पर चर्चा की। उनके साथ केदार फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।         

विज्ञापन


फिल्म केदार 14 अक्तूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म स्पोर्ट्स और हेल्थ जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। फिल्म पहले से ही खासी चर्चाओं में है। फिल्म का गीत मैं ठहरा पहाड़ी जो कि उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक स्वर्गीय हीरा सिंह राणा द्वारा लिखा गया आखिरी गीत है। फिल्म उत्तराखंड के अलावा गुड़गांव में भी चर्चाओं में बनी हुई है, क्योंकि फिल्म का कुछ भाग गुड़गांव के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में शूट किया गया है। फिल्म की कहानी एक युवा केदार सिंह नेगी के संघर्ष की है। नेगी का किरदार अभिनेता देवा धामी ने निभाया है।
विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन कमल मेहता ने किया। फिल्म के प्रोड्यूसर सुरेश पांडे, जतिंदर भट्टी, गणेश सिंह रौतेला हैं। फिल्म केदार को एक अलग ट्रीटमेंट दिया गया है और उत्तराखंड के इतिहास में सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। मुलाकात करने में वालों में फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अलंकृता मानवी, बिजनेस हेड विनय जैन, लाइन प्रोड्यूसर वीरेंद्र राव, यशिका बिष्ट, कैमरामैन साजन भंडारी, पीआरओ दिव्या राय के साथ ही साथ ही फिल्म के आउटडोर मीडिया पार्टनर ब्राइट आउटडोर मीडिया के सीएमडी डॉ. योगेश लखानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed