फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: janmejay khanduri new ssp of dehradun, 20 ips transfer

उत्तराखंड: 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जन्मेजय खंडूड़ी बने देहरादून के नए कप्तान

Sun, 05 Sep 2021 05:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Sep 2021 05:12 PM IST
सार

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर दून का नया कप्तान जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खंडूड़ी को बनाया गया है। खंडूड़ी कमांडेंट 40वीं पीएसी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला थे।

विज्ञापन
uttarakhand news: janmejay khanduri new ssp of dehradun, 20 ips transfer
जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएएस अफसरों को फेंटने के बाद अब शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की कुर्सियां भी हिलानी शुरू कर दी हैं। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर दून का नया कप्तान जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खंडूड़ी को बनाया गया है।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ और चंपावत के पुलिस कप्तान भी बदले
खंडूड़ी कमांडेंट 40वीं पीएसी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला थे। पिथौरागढ़ और चंपावत के पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए हैं। शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों का तबादला किया है। अपर सचिव गृह अतर सिंह ने शनिवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए।
विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक, हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस का तबादला प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसएम पद पर किया गया।  पिथौरागढ़ के कप्तान सुखबीर सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर भेजा गया है। जबकि पुलिस अधीक्षक चंपावत लोकेश्वर सिंह को पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। देवेंद्र सिंह को चंपावत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार सिन्हा को निदेशक सतर्कता बनाया

इनके अलावा पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार पीएंडएम अमित कुमार सिन्हा को निदेशक सतर्कता बनाया गया है।

करन सिंह नगन्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन बनाया
एपी अंशुमान को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक व मुख्यालय, पुष्पक ज्योति को पुलिस महानिरीक्षक कारागार एवं एसडीआरएफ, अजय रौतेला को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन, महासमादेष्टा होमगार्ड्स व सिविल डिफेंस, केवल खुराना को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, बिमला गुंज्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता एवं पीएसी मुख्यालय, रिधिम अग्रवाल को अपर सचिव गृह, कृष्ण कुमार वीके को पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, मुख्तार मोहसिन को निदेशक यातायात, नीलेश आनंद भरणे को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र, करन सिंह नगन्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन बनाया गया है।

बरिंदर जीत सिंह को सेनानायक आईआरबी द्वितीय बनाया
आईपीएस अरुण मोहन जोशी पुलिस उपनिरीक्षक सतर्कता हटा दिया गया है। उनके पास एटीसी व पीएसी प्रभार बना रहेगा। सुनील कुमार मीणा को पुलिस मुख्यालय में प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पद पर भेजा गया है। बरिंदर जीत सिंह को सेनानायक आईआरबी द्वितीय बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed