{"_id":"61333623bcd4e70372431d97","slug":"uttarakhand-news-janata-milna-program-cm-pushkar-singh-dhami-listened-complaints-of-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनता की शिकायतें, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनता की शिकायतें, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
Sat, 04 Sep 2021 02:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:33 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में आए सभी लोगों की शिकायतों का पंजीकरण किया गया और उन्हें रजिस्टर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीएम आवास में राज्य भर से आए लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में आए सभी लोगों की शिकायतों का पंजीकरण किया गया और उन्हें रजिस्टर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपनी समस्याएं लेकर आने वालों में कुछ दिव्यांग भी थे। मुख्यमंत्री खुद उनके पास गए और उनकी शिकायतों की जानकारी ली।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम में प्राप्त सभी जन शिकायतों की मॉनिटरिंग की जाएगी। अधिकारी गंभीरता से सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से करें। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जनता मिलन कार्यक्रम में 300 के करीब लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याओं का पंजीकरण कराया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, विधायक खजानदास, दिलीप रावत, मुकेश कोहली, सचिव शैलेश बगोली, प्रभारी सचिव एसएन पांडेय, मंडलायुक्त रविनाथ रमन, डीआईजी नीरू गर्ग, जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार सहित जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।