{"_id":"5f7eaaf9c4285671ca32f68c","slug":"uttarakhand-news-itbp-bus-accident-at-mussoorie-route-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी-कैम्पटी रोड पर अनियंत्रित हुई आईटीबीपी जवानों से भरी बस, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी-कैम्पटी रोड पर अनियंत्रित हुई आईटीबीपी जवानों से भरी बस, बाल-बाल बची जान
Thu, 08 Oct 2020 03:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 08 Oct 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
हादसा गुरुवार की सुबह जेडब्ल्यू मैरियट होटल के पास हुआ
- फोटो : amar ujala
मसूरी कैम्पटी रोड पर आईटीबीपी की बस अनियंत्रित हो गई। यह हादसा गुरुवार की सुबह जेडब्ल्यू मैरियट होटल के पास हुआ।
विज्ञापन
जहां भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। बस में 4ी0 जवान सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों, पुलिस और आईटीबीपी के जवानों द्वारा रस्सी के सहारे बस को वापस सड़क पर खींचा गया।
बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैराफिट से टकराकर सडक किनारे रेस्टारेंट से जा टकराई, जिससे बस का आधा हिस्सा सड़क के बाहर चला गया। ड्राइवर की सूझबूझ से बस को वहीं पर किसी तरह रोका गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि बस के ब्रेकफेल हो गए थे। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस की मसूरी भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस यूनिट को फ़ोन किया। यूनिट से आईटीबीपी के कई जवान मौके पर पहुंचे और रस्सियों व अन्य माध्यम से बस को खाई में जाने से रोका गया।
विज्ञापन
बड़ी मुश्किल से बस में सवार जवानों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर बस रेस्टोरेंट से नहीं रूकती तो बस सीधा खाई में गिर जाती, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।