{"_id":"6268d62fed940b7cb50a76bd","slug":"uttarakhand-news-it-is-getting-difficult-for-congress-to-handle-the-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कांग्रेस के लिए मुश्किल हो रहा है घर संभालना, कमजोर संगठन से बड़ी चुनौती है गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कांग्रेस के लिए मुश्किल हो रहा है घर संभालना, कमजोर संगठन से बड़ी चुनौती है गुटबाजी
Wed, 27 Apr 2022 11:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:05 AM IST
सार
उत्तराखंड में कांग्रेस में रार थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के लिए घर संभालना ही मुश्किल हो रहा है। कमजोर संगठन से बड़ी चुनौती गुटबाजी है। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस छोड़ चुके हैं। मंदिर समिति के पदाधिकारियों सहित कई नेताओं के भाजपा में जाने की संभावना है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए भाजपा पहले ही कमर कस चुकी है। रणनीति बनाने का दौर भी शुरू हो गया है लेकिन कांग्रेस आपसी झगड़े से ही पार नहीं पा रही है। कांग्रेस के लिए घर संभालना मुश्किल हो रहा है। लचर संगठन से भी ज्यादा चुनौती उसकी धड़ेबाजी बन रही है।
हाल इस कदर बिगड़े हैं कि महंगाई के विरोध में सोमवार को हुए पुतला दहन में भी गुटबाजी साफ दिखी। जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के न तो विधायक मौजूद थे और न पूर्व विधायक।
चंपावत जिले में कांग्रेस का संगठन लचर है। चंपावत सीट से पार्टी लगातार दो चुनाव हार चुकी है। पिछले सप्ताह खटीमा के ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी कांग्रेस को छोड़ चुके हैं। अब पूर्णागिरि मंदिर समिति के कई पदाधिकारियों के भाजपा में शामिल होने की आहट है। कांग्रेस से कई नेता दल छोडने की लाइन में भी बताए गए है।
विज्ञापन
वहीं उपचुनाव की तैयारी में पिछड़ी कांग्रेस गुटबाजी में आगे हैं। उसकी गुटबाजी अब चौराहे पर है। 25 अप्रैल को चंपावत में महंगाई के विरोध में हुए प्रदर्शन में न तो विधायक और न पूर्व विधायक और न ही पार्टी का दूसरा धड़ा शामिल हुआ। वहीं जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत का कहना है कि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी निजी कारणों से प्रदर्शन में नहीं पहुंच सके हैं। पार्टी उप चुनाव में पूरी ताकत से एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी

मुख्यमंत्री धामी कल आएंगे, प्रशासन ने की तैयारी
चंपावत सीट से उप चुनाव में मैदान में उतरने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 अप्रैल को बनबसा और टनकपुर का दौरा करेंगे। सीएम का अधिकृत कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों के मुताबिक सीएम धामी बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे बनबसा से रोड शो करेंगे और इसके बाद टनकपुर के गांधी मैदान में रोड शो करेंगे।
उधर, प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने तहसील सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। वहीं बुधवार सुबह सात से नौ बजे तक टनकपुर में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक में सीओ अविनाश वर्मा, लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट, जिला पंचायत के एएमए भगवत पाटनी, नगर पालिका के ईओ राहुल कुमार सिंह, जल संस्थान के जेई हेमंत फुलारा आदि मौजूद थे।