{"_id":"617c37872d303836a9422483","slug":"uttarakhand-news-indian-railways-resume-many-express-train-from-dehradun-in-festive-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: देहरादून से कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बहाल, आज से चलीं कई गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: देहरादून से कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बहाल, आज से चलीं कई गाड़ियां
Sat, 30 Oct 2021 09:15 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 30 Oct 2021 09:15 PM IST
सार
ऐन दीपावली के मौके पर ट्रेनों का संचालन निरस्त होने व कई ट्रेनों का संचालन देहरादून के बजाय मुरादाबाद, नजीबाबाद व सहारनपुर से होने की वजह से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी, लेकिन अब यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली व छठ जैसे पर्वों पर घरों को जाने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। हरिद्वार-लक्सर रेलखंड पर रेलवे लाइन दोहरीकरण व इंटरलॉकिंग से जुड़े निर्माण कार्यों को के बाद चलते उत्तर रेलवे की ओर से ट्रेनों के संचालन पर रोक लगी थी। इस रोक को समाप्त कर शनिवार को नए सिरे से ट्रेनोें का संचालन बहाल किया जा रहा है। ट्रेनों के संचालन को लेकर स्थानीय अधिकारियों की ओर से तमाम तैयारियों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के संचालन पर लगी थी रोक
हरिद्वार-लक्सर रेलखंड पर इंटरलाकिंग से जुड़े निर्माण कार्यों के चलते देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस, देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस और देहरादून-सहारनपुर मेल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन जहां पूरी तरह निरस्त कर दिया गया था, वहीं वही देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को सहारनपुर से, देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस ट्रेनों को नजीबाबाद से व देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस को लखनऊ से और देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस को मुरादाबाद से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
Uttarakhand News: ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें, एक दिसंबर से 28 फरवरी तक पांच ट्रेनें रहेंगी रद्द
विज्ञापन
ऐन दीपावली के मौके पर ट्रेनों का संचालन निरस्त होने व कई ट्रेनों का संचालन देहरादून के बजाय मुरादाबाद, नजीबाबाद व सहारनपुर से होने की वजह से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी, लेकिन अब यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कारण कि रेलवे अधिकारियों के मुताबिक निर्माण कार्यों को पूरा किए जाने के बाद आज से नए सिरे से ट्रेनों का संचालन बहाल किया गया है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि शनिवार से देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी जनशताब्दी, लिंक एक्सप्रेस राप्तीगंगा एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस, उज्जैन एक्सप्रेस, लाहौरी एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, वाराणसी जनता एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनों का संचालन नए सिरे से किया गया है। जो राहत देने वाली बात है।