फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: India engaged in strengthening information system on China and Nepal border

चीन-नेपाल सीमा: सूचना तंत्र मजबूत करने में जुटा भारत, व्यापारियों और सुरक्षा एजेंसियों को होगा फायदा

Tue, 15 Jun 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Jun 2021 02:00 AM IST
सार

सूचना तंत्र के मजबूत होने से चीन और नेपाल सीमा से लगे गांवों की सूचनाओं का आसानी से आदान-प्रदान हो पाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: India engaged in strengthening information system on China and Nepal border
नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में चीन और नेपाल सीमा से लगे गुंजी गांव में वाईफाई सेवा शुरू होने के बाद अब भारत सीमा से लगे गांवों में सूचना तंत्र को मजबूत करने जुट गया है। वाईफाई सेवा के शुरू होने से सीमांत के लोगों के साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदि कैलाश और भारत-चीन व्यापार पर जाने वाले व्यापारियों और सुरक्षा एजेंसियों को फायदा होगा।   

विज्ञापन


समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित चीन और नेपाल सीमा से लगे गुंजी गांव में वाईफाई सेवा करीब तीन हफ्ते पहले शुरू हो चुकी  है। गुंजी भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों के मुख्य कार्यालय हैं।
विज्ञापन


इसके बाद सेना और अन्य इकाइयां पड़ती हैं। गुंजी में वाईफाई सेवा के शुरू होने से सुरक्षा एजेंसियों को भी काफी मजबूती मिली है। गुंजी में केएमवीएन के गेस्ट हाउस भी हैं। वहीं यहां कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्री भी रुकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे लोग

पूर्व में यहां पर संचार की सुविधा नहीं होने से यात्रा पर गए लोग परिजनों से बमुश्किल संपर्क कर पाते थे। यहां पर वाईफाई सेवा के शुरू होने के बाद अब यात्री भी आसानी से परिजनों से संपर्क और इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। 

गुंजी में वाईफाई सेवा के शुरू होने पर ग्राम प्रधान सुरेश सिंह गुंज्याल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल, एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह गुंज्याल, भारत-चीन व्यापार समिति के उपाध्यक्ष दिनेश गुंज्याल, हरीश गुंज्याल, पूर्व प्रधान जस्मा देवी सहित कई लोगों ने खुशी जताई है। 

भारत-चीन व्यापार के दौरान गुंजी में खुलती है बैंक शाखा और कस्टम ऑफिस 
भारत-चीन के बीच तकलाकोट मंडी में एक जून से 31 अक्तूबर तक चलने पर व्यापार के लिए गुंजी में बैंक शाखा, कस्टम आफिस भी खुलता है। संचार सेवा नहीं होने से बैंक और कस्टम ऑफिस के संचालन में दिक्कतें होती थीं। वाईफाई सेवा के शुरू होने के बाद व्यापार की सूचनाओं का आसानी से आदान-प्रदान हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed