फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Harak Singh rawat angry, dispute on damyanti removing from post

कर्मकार बोर्ड: पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष आमने-सामने, दमयंती को हटाने के बाद अब फाइलों का विवाद गहराया

Sat, 31 Oct 2020 08:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 31 Oct 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Harak Singh rawat angry, dispute on damyanti removing from post
हरक सिंह रावत - फोटो : File Photo

उत्तराखंड भवन एव सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में श्रम मंत्री व पूर्व अध्यक्ष हरक सिंह रावत और नए अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल आमने-सामने आ गए हैं। तनातनी इस कदर बढ़ गई है कि हरक ने शुक्रवार को नए अध्यक्ष के ज्ञान पर ही सवाल उठा दिया। हरक सिंह बोर्ड के अध्यक्ष पद से खुद के और सचिव पद से दमयंती रावत को हटाए जाने से क्षुब्ध हैं और इसे नियम विरुद्ध बता रहे हैं। 

विज्ञापन


उधर, हरक के तीखे बयान से बेफिक्र सत्याल बोर्ड मे अपना शिकंजा कसने में लगे हैं। पिछले दो दिनों से वह बोर्ड में पूर्व में हुई सामानों की खरीद की फाइलों को तलाश रहे हैं, लेकिन भरसक कोशिश के बाद भी कई फाइलों का पता नहीं चल रहा है। इससे अब दमयंती को हटाने के बाद फाइलों का एक और विवाद गहराने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्र बता रहे हैं कि बोर्ड की अहम फाइलों के गायब होने की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा दी गई है। इस मामले में सोमवार तक शासन स्तर से कोई आदेश भी जारी हो सकता है। पूर्व अध्यक्ष श्रम मंत्री और नए अध्यक्ष के बीच संवादहीनता होने से फाइलों के विवाद के और ज्यादा गहराने के आसार हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड की कई अहम फाइलें श्रम मंत्री के पास हो सकती हैं। सच्चाई जो भी हो, लेकिन प्रथम दृष्टया फाइलें न मिलने से बोर्ड में बेचैनी और हैरानी का आलम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष ने भुगतान रोकने को बैंकों को पत्र लिखा

इस बीच बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल ने करोड़ों रुपये की खरीददारी से संबंधित चेकों के भुगतान को रोकने के लिए बैंकों को पत्र लिख दिया है। लेकिन श्रमिकों से संबधित भुगतान को उन्होंने जारी रखने को कहा है। श्रम मंत्री बैंकों को पत्र लिखने पर अध्यक्ष के ज्ञान पर ही सवाल उठा दिया है। उनका कहना है कि सत्याल को बोर्ड के नियम-कायदों की जानकारी नहीं है।

हरक को मिल रही पल-पल की जानकारी 

कमान संभालने के बाद से ही शमशेर सिंह सत्याल बोर्ड की पत्रावलियों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई खास कामयाबी नहीं मिल पाई है। उधर, बोर्ड में उनकी एक-एक गतिविधि की सूचना श्रम मंत्री को मिल रही है। इसके संकेत हरक ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में भी दिए। बकौल हरक, उन्हें मालूम है कि दमयंती को कार्यमुक्त करने का पत्र कहां टाइप हुआ? 

नए अध्यक्ष ने साधी चुप्पी

कर्मकार कल्याण बोर्ड के नए अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने चुप्पी साध ली है। उन्होंने श्रम मंत्री की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया देने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे श्रमिक कल्याण के लिए कार्य करना चाहते हैं और कोई विवाद नहीं चाहते हैं।

सचिव को हटाने का अधिकार किसी को नहीं

मंत्री हरक सिंह ने भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव पद से दमयंती रावत को हटाने के तरीके पर सवाल उठाया है। हरक का कहना है कि बोर्ड की नियमावली के तहत किसी को हटाने की एक प्रक्रिया है और अज्ञानता या अन्य कारण से वर्तमान बोर्ड अध्यक्ष ने इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया। उन्हें पद से मुख्यमंत्री, शासन या बोर्ड अध्यक्ष नहीं हटा सकते। हरक ने यह भी कहा कि बोर्ड के सदस्य अभी बरकरार हैं।  

बोर्ड में 140 करोड़ की धनराशि

- 140 करोड़ रुपये की धनराशि बोर्ड में लेबर सेस के रूप में जमा है।
- 2,06,391 निर्माण श्रमिकों का बोर्ड में अभी तक पंजीकरण हो चुका है।
- 1,36,392 निर्माण श्रमिकों को बोर्ड अभी तक लाभ पहुंचा चुका है।
- 60 लाख रुपये निर्माण श्रमिकों पर खर्च किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed