फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand news: governor baby rani maurya offers prayer in badrinath dham

उत्तराखंड : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किये बदरीनाथ धाम के दर्शन, देश को जल्द कोविड मुक्त करने की प्रार्थना की

Mon, 21 Sep 2020 08:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 21 Sep 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: governor baby rani maurya offers prayer in badrinath dham
राज्यपाल महामहीम बेबी रानी मौर्य  - फोटो : amar ujala

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पति प्रदीप मौर्य के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन किए और कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने ब्रह्मकपाल में पिंडदान किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के अधिकारियों से चारधाम यात्रा की जानकारी भी ली। 

विज्ञापन


राज्यपाल बेबी रानी मौर्य पति प्रदीप मौर्य के साथ सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचीं और भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। राज्यपाल ने भगवान बदरीनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना भी की।
विज्ञापन


धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि राज्यपाल ने 15 मिनट तक भगवान बदरीनाथ की स्तुति की। इसके बाद ब्रह्मकपाल में पिंडदान किया। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह से चारधाम यात्रा के विषय में जानकारी भी ली। इस मौके पर बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पांडे, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मंदिर अभियंता विपिन तिवारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने घस्तौली तक किया भ्रमण, सेना का बढ़ाया मनोबल

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने चीन सीमा क्षेत्र बदरीनाथ-माणा पास मोटर मार्ग पर करीब आठ किमी आगे घस्तौली तक भ्रमण किया। उन्होंने वहां तैनात सेना के अधिकारियों और जवानों का मनोबल बढ़ाया और विषम परिस्थिति में देश की सीमाओं की सुरक्षा में डटे सैनिकों को सलाम किया। उन्होंने देश की सीमा तक सड़क पहुंचाने पर बीआरओ की प्रशंसा भी की।

इससे पहले बदरीनाथ बस स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने चमोली जिले के 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के लिए 4 जी स्मार्ट फोन दिए। साथ ही उन्हें मास्क भी दिए गए। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना के कारण बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। इसको देखते हुए उन्हें यह स्मार्ट फोन दिए गए। प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार किया गया शुद्ध बदरी घी राज्यपाल को भेंट किया।

माणा ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने राज्यपाल को शॉल भेंट किया। राज्यपाल ने उन्हें गांव में वितरित करने के लिए मास्क भी दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, एसडीएम अनिल कुमार चन्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला, डीईओ आशुतोष भंडारी और थानाध्यक्ष सतेंद्र नेगी मौजूद थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने किए बाबा केदार के दर्शन

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। कोरोना काल में इस वर्ष केदारनाथ धाम पहुंचने वाली वे पहली वीवीआईपी हैं। संक्रमण के चलते मंदिर परिक्रमा के बाद वह किसी से मिली नहीं।

  सोमवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंची। मंदिर परिसर में स्थित नंदी की मूर्ति से ही उन्होंने भगवान केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने धाम में मौजूद यात्रियों, मंदिर कर्मचारी व अन्य किसी से भी कोई मुलाकात नहीं की।

कोरोना संक्रमण के चलते उन्होंने स्वयं ही दूरी बनाए रखी। दर्शन के उपरांत वे अपने कक्ष में चली गई थी। शाम को वह बाबा केदार की सायंकालीन आरती में भी शामिल हुई। प्रशासन के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री मंगलवार को मंदिर में दर्शन के उपरांत धाम से रवाना होंगी। उमा भारती का केदारनाथ धाम से विशेष लगाव है। आपदा के बाद वे प्रतिवर्ष यात्राकाल में यहां आती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed